धमतरी

गोरेगाँव में तहसील आदिवासी ध्रुव गोंड समाज का 69 वाँ. महासभा…नवीन तहसील कार्यकारिणी का रुढिगत परंपरा अनुसार गठन…


नगरी…आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज तहसील नगरी का 69 वां महासभा ग्राम गोरेगांव में शूक्रवार को भारी भीड़ भरे वातावरण में सम्पन्न हो गया।ध्रुव गोंड़ के पांचों वंश का ध्वज एवं कलश स्थापना कर श्री बुढ़ादेव की स्तुति की गई।खुशियों और उमंगों के साथ प्रारंभ हुए इस आयोजन में महिलाओं की अपार भीड़ ने सबको रोमांचित कर दिया। आकर्षक आदिवासी वेशभूषा से सुसज्जित कन्याओं ने कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय को अभिभुत कर दिया। आदिवासी समुदाय को प्राप्त संवैधानिक अधिकार की जानकारियां इस सम्मेलन की खास विषयवस्तु थी। विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित युवा प्रकोष्ठ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष नीलू छेदैहा ने आदिवासियों को प्राप्त संवैधानिक जानकारियां प्रस्तुत कर काफी सुर्खियां बटोरी। जिलाध्यक्ष माधव ठाकुर ने मजबूत समाजिक संगठन को सदैव कायम रखने का आग्रह करते हुए कहा कि धमतरी जिले के समस्त तहसीलों के साथ निहित औपचारिक संबंध बेहद प्रशंसनीय है।जिले का समाजिक सौहार्द बेहद अनुकरणीय है। धमतरी तहसील अध्यक्ष जयपाल ठाकुर ने नशे के कारण महिलाएं सुरक्षित है।हम महिलाओं की रक्षा नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने नशामुक्त समाज की स्थापना पर जोर दिया। व्यस्तता के कारण मुख्य अतिथि अम्बिका मरकाम के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित भानेन्द्र ठाकुर ने खचाखच भीड़ की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज विशेष की ऐसी समाजिक भीड़ पहली बार देख रहा हुं। उन्होंने संगठित समाज की सफलता पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज की मांग पर विधायक महोदया के निर्देश पर कार्यक्रम स्थल ग्राम गोरेगांव में सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की।शशि ध्रुव ने नारी पढ़ेगी विकास गढ़ेगी,शैल्य नेताम ने महिलाओं की समाजिक सहभागिता तथा कर्मचारी प्रकोष्ठ के तहसील अध्यक्ष सुरेन्द्र ध्रुव ने हमारी संस्कृति हमारी पहचान शशिकला ने नेताम ने समाजिक कुरितियों पर बखूबी प्रकाश डाला।समाज विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए नरेश छेदैहा ,जितेंद्र ध्रुव और टिकेश्वर ध्रुव को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। समस्त प्रभाग के पदाधिकारियों को 5 वर्षीय कार्यकाल पूरा करने के अवसर पर उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम गीत नृत्य और प्रेरक उद्बोधनों से सुसज्जित था जिसमें समाजिक प्रकरणों का निराकरण भी किया गया।इस महासभा के विषयों का स्वरूप कुछ अलग ही था। इसमें समाज अपने पदाधिकारी का चुनाव रूढ़ि प्रथा से करता है। इसमें रूढ़ि प्रथा से समस्त प्रभाग के पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। तहसील अध्यक्ष छेद प्रसाद कौशिल ने अपने दस वर्षीय कार्यकाल पुरा करने में समाज से मिले अपार सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समिति भंग किया तत्पश्चात तहसील नवीन पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से रुढिगत परंपरा अनुसार गठन किया गया इस दौरान तहसील अध्यक्ष सुरेन्द्र ध्रुव उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोरी,कोषाध्यक्ष सुरेश ध्रुव महासचिव नरेश छेदैहा सचिव पुरन नेताम,वित्त सचिव मानिक लाल नेताम,संचालक हुलास सुर्याकर,सर्वाराकार अवधराम मरकाम धनराज ध्रुव,विष्णु भास्कर तथा संरक्षक छेद प्रसाद कौशिल,तुलाराम ओटी,लोकेश मरकाम, धनसिंह नेताम चुने गए हैं। कर्मचारी प्रकोष्ठ के तहसील अध्यक्ष सोनेन्द्र ध्रुव युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष नरसिंह मरकाम,महिला प्रकोष्ठ के तहसील अध्यक्ष शैल्य बाई नेताम,बुढ़ादेव पुजारी देवव्रत नागवंशी,समाज सेवक उत्तर क्षेत्र बिसाहू मरई, दक्षिण क्षेत्र कन्हैया सुर्याकर चुने गए हैं। *महासचिव का लगातार 30वां वर्ष पुरा-* कार्यक्रम में महासचिव नरेश छेदैहा ने अपना लगातार 30वां वर्ष पुरा किया। तथा उन्हें पुनः महासचिव चुना गया। मिडिया प्रभारी सुरेन्द्र राज़ ध्रुव ने लगातार 30 वां वर्ष पुरा करने का राज जानना चाहा तो नरेश छेदैहा ने कहा कि ईमानदारी, सहजता,कुशल समाजिक प्रबंधन,उत्कृष्ट सुझाव देने की क्षमता,सहनशीलता समदर्शी व्यवहार हमेशा समाज में उपस्थिति तथा परिवार का सहयोग किसी भी पदाधिकारी के लिए आवश्यक है।

Related Articles

Back to top button