मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव में भाजपा की विजय पताका फहरायेंगे कार्यकर्ता – वेदप्रकाश पाण्डेय

On: January 16, 2025 2:45 PM
Follow Us:
---Advertisement---

नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव में भाजपा की विजय पताका फहरायेंगे कार्यकर्ता – वेदप्रकाश पाण्डेय

सरगीपाल व करपावण्ड में मण्डल स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित

भाजपा जिला संगठन निरंतर बैठकें लेकर कार्यकर्ताओं से मुखातिब हो रहा

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुये ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बैठकें कर रही है। भाजपा जिला संगठन के पदाधिकारी बैठकों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुट जाने ऊर्जा भर रहे हैं। नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने बुधवार को करपावण्ड व सरगीपाल मण्डल के कार्यकर्ताओं की बैठक ली और पंचायत चुनाव में भाजपा की विजय पताका फहराने प्राणप्रण से जुटने के लिये कहा।

भाजपा के नवीन ग्रामीण मण्डल सरगीपाल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश में विष्णु देव साय का सुशासन है, केन्द्र में भाजपा की सरकार कार्यकर्ताओं के परिश्रम की बदौलत तीसरी बार स्थापित हुई है। आसन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और नगरीय निकाय चुनाव में भी भाजपा को विजयी बनाना है।

भाजपा प्रदेश सरकार ने एक वर्ष के अपने कार्यकाल में जनता से किये वादे और मोदी की गारण्टी को पूरा करने का काम किया है। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि जनता के बीच पहुँच कर भाजपा के कार्यकर्ता सतत् कार्य करते हैं।

जनता जनार्दन से भाजपा को विजयी होने का आशीर्वाद मांगने प्रत्येक कार्यकर्ता सघन संपर्क आरंभ करे। जीत का लक्ष्य निर्धारित कर समवेत प्रयास मौजूदा चुनाव में समस्त कार्यकर्ताओं को करना है। बैठक को डा सुभाऊ कश्यप, मनीराम कश्यप, मण्डल अध्यक्ष पुरूषोत्तम जोशी ने भी संबोधित किया।

बैठक में प्रमुख रूप से तरुण पाण्डेय, जोगेंद्र चंद्राकर, परिस बेसरा, नरेश गुप्ता, पुलकेश्वर पाण्डेय, नंदलाल देवांगन,सोनसाय कश्यप, सोमनाथ कश्यप, नौहन राम कर्मा, नेहरू लाल नाईक, तुलसी राम भारती आदि सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

संकुल स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन ग्राम कुम्हाडा में अत्यंत उत्साह,अनुशासन एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में तीन दिनों तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

सिहावा कर्णेश्वर मंदिर में भक्त गुहा जयंती का भव्य आयोजन…सिहावा राज निषाद समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाई गई..

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत धमतरी पुलिस द्वारा जिलेभर में निरंतर यातायात जागरूकता अभियान संचालित…

धमतरी में एक दिवसीय साइबर अपराध पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित,सभी थानों के विवेचक रहे शामिल…प्रशिक्षण शाला में प्रश्नों के अच्छे उत्तर देने वाले 06 पुलिस कर्मी पुरस्कृत…

ब्रेकिंग न्यूज़:भिलाई स्टील प्लांट के एसएमएस 2 में लगी भीषण आग….जमीन पर फैली हॉट मेटल…. भारी नुकसान की आशंका…..

Dhamtari:कलेक्टर के निर्देश पर नगरी विकासखंड अंतर्गत गढ़डोंगरी माल स्थित राइस मिल में छापेमारी…हजारों क्विंटल धान-चावल में गड़बड़ी उजागर…