छत्तीसगढ़

CG – मस्तूरी के बहतरा पंचायत में धूमधाम से हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न क्षेत्र के जनप्रतिनिधि हुए शामिल पढ़े पुरी ख़बर

मस्तूरी//पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 03 जुलाई 2026, शनिवार को मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहतरा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद पदाधिकारियों और ग्रामवासियों ने मिलकर पौधे लगाए।

इस अवसर पर ये जनप्रतिनिधि हुए शामिल…

घनश्याम रात्रे, बीजेपी जिला ग्रामीण अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष, पृथ्वीपाल राय, पूर्व सभापति जिला पंचायत बिलासपुर, नरेंद्र नायक, प्रतिनिधि सभापति जनपद पंचायत मस्तूरी, मनहरण बंजारे, दिनेश कुमार कोसले, छोटेलाल टंडन, फनीराम कोसले, मोहन कोसले, रामविलास पाटले, रामचंद्र भोसले, नागेंद्र साहू, हेमंत नवरंगे, परमानन्द बंजारे, राकेश सिंह, योगेश बोल, विनोद जायसवाल, हरवंश कस्तूरिया, राजेश नायक।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत हर घर में कम से कम एक पौधा लगाया जाना चाहिए। वृक्ष ही जीवन हैं और आने वाली पीढ़ी के लिए स्वच्छ पर्यावरण देना हम सभी की जिम्मेदारी है।

सरपंच सुरेखा राकेश पटेल ने बताया कि पंचायत में इस मानसून में 500 से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी ग्रामीणों को दी जाएगी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और ग्रामवासी उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button