CG – लाखों की लागत से बना भटचौरा – आमगांव पहुंच मार्ग गड्ढों मे तब्दील अपनी बदहाली पर बहा रहा आँशु ग्रामीण परेशान पढ़े पुरी ख़बर

मस्तूरी//तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि पूरी सड़क कीचड़, गड्ढों और जलभराव में तब्दील हो चुकी है। थोड़ी सी बारिश में ही सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे राहगीरों को अंदाजा ही नहीं लगता कि गड्ढा कितना गहरा है।
भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा विकास…
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान गुणवत्ता का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा गया। घटिया निर्माण के चलते कुछ सालों में ही सड़क उखड़ गई और अब चलने लायक भी नहीं बची है।
आवागमन हुआ बाधित…
इस मार्ग से भटचौरा, आमगांव सहित आधा दर्जन गांवों के लोगों का मस्तूरी मुख्यालयऔऱ करही बाजार तक आना-जाना होता है। स्कूली छात्र-छात्राओं, किसानों और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। बाइक और चार पहिया वाहन कीचड़ में फंस रहे हैं, तो पैदल चलना भी दूभर हो गया है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द इस पहुंच मार्ग का निरीक्षण कर पक्की और गुणवत्तापूर्ण सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को इस परेशानी से निजात मिल सके।
वही आमगाँव के सरपंच पति खेमराज पटेल नें कहा हैँ की इसका जल्द से जल्द मरम्मत कराया जाए ताकि इस क्षेत्र के रहवासियों कों रोड़ की बुरा हाल कों लेकर जो परेशानी हो रही हैँ वो दूर हो सके।



