अन्य ख़बरें

CG – मस्तूरी विकासखंड के ग्राम रिस्दा में बाल मेला आयोजित, छात्र-छात्राओं के लजीज व्यंजनों के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र दामोदर कांत हुए शामिल पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी// विकासखंड के ग्राम रिस्दा के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में बीते बुधवार को बाल दिवस के उपलक्ष्य पर बाल मेला का आयोजन किया गया। बाल मेले में छात्र-छात्राओं द्वारा लजीज व्यंजनों के कई स्टॉल लगाए गए थे।

मेले में बच्चों ने अपनी मेहनत और हुनर से विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाए। इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए भेल का आनंद लेते नजर आए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत। उन्होंने बच्चों के व्यंजनों को खूब सराहा और उनकी मेहनत की तारीफ की।

बाल मेले में जनपद सदस्य सलाहकार वीरू, अंचल प्रधान पाठक ज्योति परमार, शिक्षिका सुचित्रा चंदेल, संध्या पांडे, औरैया किंडो कुमारी, संगीता, सुनीता यादव, रामधन पटेल, योगेश चंदेल, वृंदा वासी, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला रामधन पटेल, योगेश सिंह चंदेल एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

बाल मेले में बच्चों ने न सिर्फ व्यंजन बनाए, बल्कि स्टॉल संचालन, हिसाब किताब और ग्राहकों से व्यवहार का भी व्यावहारिक अनुभव लिया। अभिभावकों और ग्रामीणों ने भी मेले में पहुंचकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने बच्चों की प्रतिभा और मेहनत की सराहना की।

Related Articles

Back to top button