छत्तीसगढ़

CG – मस्तूरी के पचपेड़ी में राजस्व के रखवाले तहसीलदार ही जनप्रतिनिधियों से दुर्व्यवहार पर उतारू इन्ही के राज में पटवारी बेधड़क ले रहें घुस वीडियो भी हुआ वायरल अब कलेक्टर से शिकायत जानें पूरा मामला पढ़े पूरी ख़बर

बिलासपुर जिले के मस्तूरी में इन दिनों पटवारी की कार्यशैली पर सवाल उठने के बाद अब तहसीलदार का दुर्व्यवहार कों लेकर ग्रामीणों नें अपना आवाज बुलंद करना शुरू कर दिया है और इसकी लिखित शिकायत बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल तक पहुंच चूकि है और अब क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों और किसानों की निगाहेँ कलेक्टर बिलासपुर संजय अग्रवाल की कार्रवाई पर टिकी है।

क्या है पूरा मामला…

दरअसल कुछ दिन पहले ही लोहर्सी सरपंच अनिल साहू और पचपेड़ी तहसीलदार निलम पिस्दा के बीच हुए तिखी बहस का ऑडियो सोशल मिडिया में तेजी से फैला था जिसमे लोहर्सी सरपंच अनिल साहू पटवारी का गाँव में नहीं आने कों लेकर तहसीलदार से कह रहें है की गांव के किसानों कों बड़ी समस्या हों रही है पर तहसीलदार बोलते है आज छुट्टी है मै बोल दूंगा पटवारी कों फिर बात आगे बढ़ती है और कुछ ही सेकंण्ड्स में तहसीलदार कहता है की वो ज्ञान ना बाँटे अपना काम करें सरपंच कों लगा की उनके साथ जो बात चित का तरीका तहसीलदार निलम पिस्दा नें अपनाया वो गलत था और ऐसा बर्ताव अधिकारी कों जनप्रतिनिधि के साथ नहीं करना चाहिए था अब यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है और इसका ऑडियो सोशल मिडिया के प्रत्तेक प्लेट फार्म में बहुत तेजी से वायरल हों रहा है।

वही इस पुरे विवाद नें तब और एक मोड़ ले लिया जब मस्तूरी जनपद पंचायत के सभापति सरिता नरेंद्र नायक नें इसकी लिखित शिकायत बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल से कर दी और इसमें कार्रवाई की मांग करते हुए कहा की कार्रवाई नहीं हुई तो जनप्रतिनिधि जनता के साथ रोड़ में उतरने मज़बूर होंगे इनके कहना है की ये अधिकारी जनप्रतिनिधियों से ऐसा दुर्व्यवहार कर रहे हैं तो आम लोगों से कैसे बात करते होंगे इसका अंदाजा आप लगा सकते हैं।

बतातें चलें की अभी कुछ दिनों पहले ही एक बुजुर्ग किसान जो पचपेड़ी क्षेत्र के गाँव बहतरा का निवासी है का वीडियो वायरल हुआ था जिसमे पटवारी हरिशचंद्र ओगरे पर घुस लेने का आरोप लगाते हुए मस्तूरी एसडीएम शिव कुमार कंवर से लिखित शिकायत किया था पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई मालूम हों की इसी क्षेत्र का निलम पिस्दा तहसीलदार है इससे आप अंदाजा लगा सकते है की यहाँ कैसी अब्यावस्था ब्याप्त होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button