छत्तीसगढ़

परिचय मैठाणी बने कोरबा भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला समिति के सह-संयोजक,समर्थकों में उत्साह…

नयाभारत कोरबा भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ की कोरबा जिला समिति की घोषणा की गई । भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा पर जिला व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक संजीव शर्मा द्वारा नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।
घोषित समिति में युवा भाजपा नेता परिचय मैठाणी को जिला व्यापार प्रकोष्ठ का सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। मैठाणी लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें यह दायित्व सौंपे जाने को उनकी कार्यशैली एवं संगठन के प्रति समर्पण का सम्मान माना जा रहा है उनकी नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं एवं व्यापारिक वर्ग में उत्साह का माहौल है।
नवनियुक्त सह-संयोजक परिचय ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व एवं भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को संगठन तथा शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने और भाजपा की जनहितकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य उनकी प्राथमिकता रहेगी।
कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया है कि परिचय अपने अनुभव और सक्रियता के बल पर व्यापार प्रकोष्ठ को और अधिक मजबूत बनाने तथा व्यापारियों की समस्याओं को संगठन और शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य करेंगे।


भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं व्यापारिक वर्ग के लोगों ने परिचय को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button