आज का राशिफल: रविवार को इनको हो सकता है धन लाभ, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।
मेष- आज 21 जून, 2026 रविवार के दिन सिंह राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा पांचवें भाव में है. साहित्य और कला में रुचि रखने वालों के लिए आज का दिन शुभ है. स्नेहीजन के साथ हुई मुलाकात से आपका मन खुश रहेगा. दोपहर बाद घर में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा. विरोधियों से आज वाद-विवाद हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों की अधिकारी से बहस हो सकती है. दोपहर बाद भी ज्यादातर समय मौन रहने का प्रयास करें. नकारात्मक विचारों को मन में नहीं आने दें. आप समय पर अपना काम पूरा कर पाने की स्थिति में नहीं रहेंगे.
वृषभ- आज 21 जून, 2026 रविवार के दिन सिंह राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा चौथे भाव में है. आज माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता बनी रहेगी. स्थायी संपत्ति के काम आज टालें. नकारात्मक विचारों से दूर रहें. दोपहर बाद शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होगा. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है. आपकी रचनात्मकता में आज वृद्धि होगी. आज आप किसी धार्मिक काम में व्यस्त रहेंगे. जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा. कार्यस्थल पर आपको अपने काम से काम रखना चाहिए. अनावश्यक दूसरों के काम में दखल ना दें.
मिथुन- आज 21 जून, 2026 रविवार के दिन सिंह राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा तीसरे भाव में है. किसी खास काम में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. विरोधी भी आपसे पराजित होंगे. दोपहर बाद घर में किसी विवाद का वातावरण बना रहेगा. माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. नेगेटिव विचार आपको हताशा में धकेल सकते हैं. भाग्य आज आपका साथ देगा. जॉब और बिजनेस में लाभ होगा.
कर्क- आज 21 जून, 2026 रविवार के दिन सिंह राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा दूसरे भाव में है. आज आपका मन उलझन में रहेगा, इससे आपको किसी विशेष काम करने में निराशा होगी. परिजनों के साथ तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है. किसी निर्धारित काम में आपको कम सफलता मिलेगी. दोपहर बाद आपका समय अच्छा रहेगा. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. भाई-बहनों से आपको लाभ मिलेगा. किसी के साथ भावनात्मक संबंध बनेंगे. मन की चिंता दूर होगी.
सिंह- आज 21 जून, 2026 रविवार के दिन सिंह राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा पहले भाव में है. आज के दिन आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. आज आप प्रत्येक कार्य दृढ़ निर्णयशक्ति से करेंगे, आपको सफलता मिलेगी. आज क्रोध की भावना थोड़ी रहेगी, इसलिए ज्यादातर जगहों पर मौन रहें. सरकारी काम से लाभ होगा. परिवारजनों का साथ मिलेगा. आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा.
कन्या- आज 21 जून, 2026 रविवार के दिन सिंह राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा बारहवें भाव में है. आज आपका मन कुछ अधिक इमोशनल रहेगा. इमोशनल होकर किसी तरह का गलत निर्णय ना ले लें, इसका ध्यान रखें. आज चर्चा और वाद-विवाद से दूर रहें. किसी के साथ उग्रतापूर्ण व्यवहार ना करें. दोपहर बाद आप के अंदर आत्मविश्वास बढ़ा हुआ नजर आएगा. समाज में मान-प्रतिष्ठा बढे़गी. फिर भी क्रोध पर संयम रखें.
तुला- आज 21 जून, 2026 रविवार के दिन सिंह राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा ग्यारहवें भाव में है. आज का दिन लाभ का है. व्यापार में आपको लाभ होगा. संतान के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे. दोपहर बाद मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें. किसी बात को लेकर ज्यादा इमोशनल ना हो. कन्फ्यूजन दूर होगा. कानूनी विषयों में आपको बहुत सावधानी रखने की सलाह दी जाती है.
वृश्चिक- आज 21 जून, 2026 रविवार के दिन सिंह राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा दसवें भाव में है. दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से प्रत्येक काम पूरे होंगे. व्यवसाय में भी आपकी प्रतिभा की प्रशंसा होगी. अधिकारी आपके काम से खुश होंगे. आपको पदोन्नति मिलेगी. पिता संग संबंध मधुर रहेंगे. लाभ भी होगा. दोपहर बाद किसी उलझन में रह सकता है. दोस्तों के साथ समय अच्छा कटेगा.
धनु- आज 21 जून, 2026 रविवार के दिन सिंह राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा नवें भाव में है. आप आज धार्मिक बने रहेंगे. किसी धार्मिक या मांगलिक प्रसंग पर जाने का अवसर मिल सकता है. आपका व्यवहार भी आज अच्छा रहेगा. गलत कामों से दूर रहेंगे. क्रोध पर संयम रखें. दोपहर बाद दिन अच्छा और सफलताभरा रहेगा. काम सरलतापूर्वक पूरे होंगे. अधिकारी आपकी तारीफ करेंगे. गृहस्थजीवन में मधुरता बनी रहेगी.
मकर- आज 21 जून, 2026 रविवार के दिन सिंह राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा आठवें भाव में है. आज संभलकर रहें. स्वास्थ्य में लापरवाह न रहें. नकारात्मक विचारों को हावी न होने दें. इससे काम आसानी से बन जाएंगे. आकस्मिक व्यय के लिए तैयार रहें. दोपहर बाद परिस्थिति में हलकेपन का अनुभव होगा. धार्मिक यात्रा हो सकती है. स्वभाव में क्रोध और उग्रता रहेगी. वाणी पर संयम रखें.
कुंभ- आज 21 जून, 2026 रविवार के दिन सिंह राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा सातवें भाव में है. आज साधारण सी बातों पर दांपत्यजीवन में विवाद हो सकता है. सांसारिक बातों में आपका मन नहीं लगेगा. अदालती कामकाज में संभलकर रहें. सामाजिक कार्यक्रम में किसी से विवाद हो सकता है. नए काम की शुरुआत न करें. शारीरिक रूप से स्फूर्ति का अभाव रहेगा. मानसिक चिंता रहेगी. आध्यात्मिकता आपको मानसिक शांति देंगे.
मीन- आज 21 जून, 2026 रविवार के दिन सिंह राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा छठे भाव में है. आपका मन आज किसी चिंता में रहेगा. काम की सफलता में आपको विघ्न आएंगे. ऑफिस में साथियों की मदद नहीं मिलेगी।. मैरीड कपल के बीच विवाद हो सकता है. परिवार में शांति बनाए रखें. व्यवसाय में भागीदारी के काम से संभलकर रहें. वाहन आदि ध्यान से चलाएं. नौकरी और व्यापार की मीटिंग के लिए बाहर जाना पड़ सकता है.


