धमतरी

आकांक्षा ध्रुव का NFSU चेन्नई में चयन, सर्व आदिवासी समाज ने जताया हर्ष

धमतरी। जिले के कुरुद विकासखंड के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम जीजामगांव की होनहार छात्रा आकांक्षा ध्रुव का राष्ट्रीय फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU), चेन्नई में चयन हुआ है। आकांक्षा ने केंद्रीय विद्यालय कुरुद में अध्ययन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है।

आकांक्षा ध्रुव राजस्व विभाग में पटवारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता भूपेंद्र ध्रुव की सुपुत्री हैं। उनकी माता रुखमणी ध्रुव गृहिणी हैं। परिजनों के अनुसार आकांक्षा बचपन से ही मेधावी और पढ़ाई के प्रति समर्पित रही हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

आकांक्षा के चयन पर सर्व आदिवासी समाज जिला धमतरी ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। समाज के जिला अध्यक्ष जीवराखन लाल मरई, कार्यकारी अध्यक्ष महेश रावटे, कमलनारायण ध्रुव, जयपाल सिंह ठाकुर, ए.आर. ठाकुर, उदय सिंह नेताम, शिव नेताम, रामेश्वर मरकाम, सुरेन्द्र राज ध्रुव, वेदप्रकाश ध्रुव, गेवाराम ध्रुव और संतोष कुंजाम सहित समाज के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी।

 

Related Articles

Back to top button