CG- मुर्गा बनाने से मना करना पड़ा भारी! शराब के नशे में पति ने पत्नी से किया विवाद, फिर डंडे से पीट-पीटकर उतार दिया मौत के घाट, पुलिस ने दबोचा….

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में शराब पीने के बाद मुर्गा नहीं बनाने पर आरोपी पति ने पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना थाना शंकरगढ़ क्षेत्र की है।
जानिए पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला शंकरगढ़ के ग्राम जोकापाठ लालदारा का है। मृतिका दुखनी बाई अपने पति रमेश कोरवा के साथ गांव में रहती थी। मृतिका की मां की शिकायत के मुताबिक, घटना वाले दिन दामाद रमेश ने उसकी बेटी के साथ हड़िया दारू पीने के बाद मुर्गा बनाने की जिद्द कर रहा था।
बेटी द्वारा मना करने पर आरोपी ने डंडे से सिर व अन्य जगहों पर वार कर हत्या कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। मृतिका की मां की शिकायत के बाद मौके पर शंकरगढ़ पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस की टीम ने आरोपी की तलाश की और छापा मारकर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया कि पत्नी द्वारा मुर्गा सब्जी नहीं बनाने पर उसने नशे में पत्नी से विवाद किया और उसकी हत्या कर फरार हो गया था।
आरोपी के बयान के आधार पर पुलिस ने खून से सना डंडा जब्त कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। साथ ही घटना को लेकर आगे की जांच कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है।
आरोपी का नाम
रमेश कोरवा पिता टिमला, उम्र 28 साल साकिन जोकापाठ (लालदारा) थाना शंकरगढ जिला बलरामपुर-रा.गंज छ.ग.
कार्रवाई में शामिल पुलिस कर्मचारी
इस कार्रवाई में उप निरी. रविन्द्र प्रताप सिंह थाना प्रभारी, उप निरी. बसंत एक्का, आर. बबलु बेक एवं अन्य शामिल रहे।



