छत्तीसगढ़

CG – कुटेशर नगोई में विकास की राशि बनी एटीएम : सरपंच पत्नी-पति और सचिव ने मिलकर उड़ाए लाखों रुपए, कहीं काम अधूरा तो कहीं धरातल पर नामोनिशान नहीं पढ़े पूरी ख़बर

कोरबा//भ्रष्ट्र किस्म के कुछ जनप्रतिनिधि सरकारी योजनाओं को अपनी जागीर समझकर लूट रहे हैं। ग्राम पंचायत कुटेशर नगोई में भी विकास के नाम पर भ्रष्ट्र सरपंच- सचिव के तिकड़ी ने सरकारी खजाने को अपना पर्स बना लिया है। जहां बीते और वर्तमान सरपंची कार्यकाल में लाखों की विकास राशि पर जमकर हाथ साफ किया गया है।

जिले के जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत कुटेशर नगोई में तत्कालीन सरपंच श्रीमती अनिता ओड़े के कार्यकाल में शुरू हुई लूट अब पति नंदकिशोर ओड़े खेल रहे हैं और सचिव जयरतन कंवर दोनों का साथ देते आ रहे हैं। इससे जहां गांव का विकास न होकर इनका विकास होता चला आ रहा है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायत में जिन निर्माण के नाम पर राशि निकालकर काम नही कराया गया या निर्माण आधे- अधूरे छोड़ दिये गए हैं।

उनमें पचरी निर्माण,बाउंड्रीवाल,नाली, सामुदायिक शौचालय,पीडीएस भवन व स्कूल टाइल्स कार्य है, जिनमे से कई कार्य की राशि बीते पंचवर्षीय में आहरण हुई पर धरातल पर नामोनिशान नही है। वहीं वर्तमान कार्यकाल में कई कार्य आधे- अधूरे छोड़ दिये गए हैं। गांव की जनता इनके भ्रष्ट्र रवैये से पूरी तरह त्रस्त हैं तथा उनका कहना है कि बीते पांच साल में एक भी काम ढंग से नही हुआ, वही हालात वर्तमान में भी निर्मित है।

बरसात में कीचड़, स्कूल भवन असुरक्षित, शौच के लिए खेत की ओर और ये लोग ग्रामीण विकास के लिए आए राशि को अघोषित कमाई का जरिया बना रखे हैं। ग्रामीणों के अनुसार तत्कालीन पत्नी कार्यकाल में जहां मूलभूत, 15वें वित्त सहित विभिन्न मद, योजना की राशि का दुरुपयोग किया गया, वहीं वर्तमान पति के कार्यकाल में भी बेलगाम भ्रष्ट्राचार का खेल जारी है। इससे गांव का अपेक्षित विकास तो नही लेकिन सरपंच- सचिव का आर्थिक विकास जरूर हुआ।

पंचायत जिम्मेदारों के भ्रष्ट्र रवैये और निष्क्रियता से कई जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंदों तक पहुँच नही पा रही है। ग्रामीणों ने सरपंच- सचिव के इस मनमाने भ्रष्ट्राचार की शिकायत संबंधित अधिकारी से करने की बात कही है। तत्कालीन व वर्तमान कार्यकाल में बुनियादी विकास/ निर्माण कार्यों के नाम पर जो राशि आहरण की गई है, उसे अगले खबर में प्रसारित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button