छत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग : बाल संप्रेक्षण गृह से फिर 13 नाबालिग फरार, दरवाजे की रॉड को तोड़ा और ऊंची दीवार फांदी, ऐसे निकल भागे 13 बाल कैदी, मचा हड़कंप…..

अंबिकापुर। सरगुजा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। अंबिकापुर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए एक बार फिर 13 अपचारी बालक फरार हो गए हैं। इस सनसनीखेज घटना के बाद बाल संप्रेक्षण गृह प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उनकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, अपचारी बालकों ने बाल संप्रेक्षण गृह के पुराने दरवाजे को तोड़कर फरार होने की योजना बनाई। सभी 13 बालक सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए परिसर से भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही संप्रेक्षण गृह प्रबंधन ने तत्काल गांधीनगर थाना पुलिस को सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार अपचारी बालकों की तलाश के लिए पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान तेज कर दिया है।

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार हुए हों। इससे पहले 23 जून को भी इसी बाल संप्रेक्षण गृह से 13 अपचारी बालक फरार हो गए थे। उस समय पुलिस ने अधिकांश बालकों को पकड़ लिया था, लेकिन दो अपचारी बालक आज तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सके हैं।

Related Articles

Back to top button