राशिफल

आज का राशिफल: इन राशि के जातकों को शुक्रवार को मिल सकती है अच्छी खबर,जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

मेष- चंद्रमा राशि बदलकर आज 06 नवंबर, 2026 शुक्रवार को कन्या राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति छठे भाव में रहेगी. आज का दिन वित्तीय और व्यावसायिक दृष्टि से लाभदायक है. आपकी लंबी योजनाएं पूरी होंगी. बिजनेस में नई योजनाएं बना सकेंगे. लोकहित के लिए किए गए प्रयासों से आपका मन प्रसन्न रहेगा. आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. लोगों के संपर्क में बने रहेंगे. आप विरोधियों को परास्त करेंगे. कार्यक्षेत्र में आपको विशेष लाभ नहीं मिल सकेगा. आज अतिरिक्त मेहनत करना होगी. प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन सामान्य बना रहेगा.

वृषभ- चंद्रमा राशि बदलकर आज 06 नवंबर, 2026 शुक्रवार को कन्या राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पांचवें भाव में होगी. आज परिश्रम की अपेक्षा कम फल प्राप्त होंगे. फिर भी आप दृढ़तापूर्वक अपने काम को आगे बढ़ा सकेंगे. आप अपने व्यवहार और वाणी से लोगों को प्रभावित कर सकेंगे. उनकी तरफ से लाभ प्राप्त कर सकेंगे. सौम्यवाणी के चलते आप नए संबंध स्थापित करेंगे. कला और साहित्य के क्षेत्र में रुचि दिखाएंगे. पढ़ाई में आगे बढ़ने के लिए समय अच्छा है. बाहर का भोजन न करें. इससे पेट संबंधी रोग हो सकता है.

मिथुन- चंद्रमा राशि बदलकर आज 06 नवंबर, 2026 शुक्रवार को कन्या राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति चौथे भाव में होगी. आज आपके मन में नए विचारों की तरंगे उठेंगी. आप कई तरह के विचारों में खोए रहेंगे. आज किसी के साथ भी वाद-विवाद ना करें. आज आप संवेदनशील रहेंगे. माता एवं पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता आपको हो सकती है. यात्रा के योग रहेंगे. किसी पानी वाली जगहों से आज दूरी बनाए रखें. मानसिक और शारीरिक थकान हो सकती है. कार्यस्थल पर आपको थोड़ी दिक्कत आ सकती है.

कर्क- चंद्रमा राशि बदलकर आज 06 नवंबर, 2026 शुक्रवार को कन्या राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति तीसरे भाव में होगी. आज का दिन नए काम की शुरुआत या सफलता के लिए अच्छा है. मित्रों और स्वजनों से मिलकर आपको खुशी होगी. किसी यात्रा की संभावना है. दोस्तों के साथ संबंध मजबूत होंगे. प्रिय व्यक्ति का साथ मिलने से आपको आनंद मिलेगा. वित्तीय लाभ होगा और समाज में सम्मान मिलेगा. आपके विरोधी आपके समक्ष नहीं टिकेंगे. आज किसी के साथ पार्टनरशिप नहीं करें.

सिंह- चंद्रमा राशि बदलकर आज 06 नवंबर, 2026 शुक्रवार को कन्या राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दूसरे भाव में होगी. किसी काम को आसानी से सफल बना पाएंगे. परिवार के लोगों के साथ आनंद में समय गुजारेंगे. दोपहर बाद भी किसी काम में बिना सोचे-समझे निर्णय न लें. आपको अपनों से लाभ होगा. मित्रों और स्वजनों से मुलाकात होगी. विरोधियों का सामना कर सकेंगे. व्यापार और नौकरी में लाभ मिलेगा. आज आकस्मिक खर्च की भी तैयारी रखें. घर में संतान की जरूरत और उनके वस्त्र-आभूषण पर पैसा खर्च करेंगे.

कन्या- चंद्रमा राशि बदलकर आज 06 नवंबर, 2026 शुक्रवार को कन्या राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पहले भाव में होगी. आपकी वाणी की मधुरता नए संबंध विकसित करने तथा कई जगहों पर लाभ कराने में सहायक होगी. आपके विचार अधिक समृद्ध होंगे. आप व्यापार में सफल होंगे. अच्छा लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. प्रियजनों और मित्रों से मिलकर आनंद का अनुभव होगा. उनकी तरफ से उपहार प्राप्त कर सकेंगे. वैवाहिक जीवन अधिक मजबूत बनेगा. किसी नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं.

तुला- चंद्रमा राशि बदलकर आज 06 नवंबर, 2026 शुक्रवार को कन्या राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति बारहवें भाव में होगी. आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा. असंयमित विचार आपको परेशानी में डाल सकते हैं. दुर्घटना होने का भय लगा रहेगा. खर्च अधिक रहेगा. व्यापार में ज्यादा गुस्से से उग्र विवाद हो सकता है. पार्टनरशिप के कामकाज में सावधानी बरतें. कोर्ट-कचहरी के काम ध्यान से करें. परिजनों से विवाद के योग हैं. आध्यात्मिकता से मन को शांति मिल सकती है.

वृश्चिक- चंद्रमा राशि बदलकर आज 06 नवंबर, 2026 शुक्रवार को कन्या राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति ग्यारहवें भाव में होगी. दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से प्रत्येक काम पूरे होंगे. व्यवसाय में भी आपकी प्रतिभा की प्रशंसा होगी. जॉब में अधिकारी आपके काम से खुश होंगे. इससे आपको पदोन्नति मिल सकती है. पिता के साथ संबंध मधुर रहेंगे. उनसे लाभ भी होगा. दोपहर बाद आपका मन किसी उलझन में रह सकता है. दोस्तों के साथ समय अच्छा गुजरेगा. स्वास्थ्य सुख मध्यम रहेगा. आप बाहर खाने-पीने से बचें.

धनु- चंद्रमा राशि बदलकर आज 06 नवंबर, 2026 शुक्रवार को कन्या राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दसवें भाव में होगी. आज का आपका दिन शुभ है. आपमें परोपकार की भावना रहने से अन्य लोगों की सहायता करने के लिए आप उत्सुक रहेंगे. व्यापार में आज कोई बड़ा काम कर पाएंगे. नौकरीपेशा लोगों को किसी मीटिंग में शामिल होने के लिए बाहर जाना पड़ सकता है. अधिकारी आपसे खुश रहेंगे. पदोन्नति की भी संभावना है. आप समय पर सभी काम पूरे कर पाएंगे. जीवनसाथी के साथ समय अच्छा गुजरेगा.

मकर- चंद्रमा राशि बदलकर आज 06 नवंबर, 2026 शुक्रवार को कन्या राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति नवें भाव में होगी. आज संभलकर रहें. स्वास्थ्य के विषय में लापरवाही ना करें. नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी नहीं होने दें. इससे आपके बहुत से काम आसानी से बन जाएंगे. आकस्मिक व्यय के लिए तैयार रहें. फिर भी दोपहर बाद परिस्थिति में कुछ हलकेपन का अनुभव होगा. धार्मिक स्थान की यात्रा हो सकती है. स्वभाव में क्रोध और उग्रता रहेगी. वाणी पर संयम रखें. आज का दिन धैर्य के साथ गुजारें.

कुंभ- चंद्रमा राशि बदलकर आज 06 नवंबर, 2026 शुक्रवार को कन्या राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति आठवें भाव में होगी. आप गलत काम और नकारात्मक विचारों से दूर रहें. ज्यादा सोच-विचार करने से मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं. स्वास्थ्य खराब हो सकता है. परिवार में झगड़ा या विवाद हो सकता है. खर्च बढ़ने से आर्थिक तंगी का अनुभव करेंगे. भगवान की प्रार्थना करने से आपको शांति मिलेगी. कार्यस्थल पर भी आप किसी से विवाद करने से बचें. आपको कोई नया अनचाहा काम भी मिल सकता है.

मीन- चंद्रमा राशि बदलकर आज 06 नवंबर, 2026 शुक्रवार को कन्या राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति सातवें भाव में होगी. भाग्य का साथ होने के आज का दिन अच्छी तरह व्यतीत होगा. बिजनेस में भागीदारी करनी हो तो समय अनुकूल रहेगा. व्यापारियों को आज आर्थिक लाभ भी मिल सकेगा. निवेश संबंधी योजना बना सकेंगे. जीवनसाथी के साथ निकटता का अनुभव होगा. प्रेम जीवन में अपने प्रिय के साथ देर तक समय गुजारने का मौका मिलेगा. मित्रों और स्नेहीजनों से भी मुलाकात हो सकती है. प्रेमियों के बीच रोमांस बढ़ेगा. सार्वजनिक जीवन में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी.

Related Articles

Back to top button