धमतरी

CG: जब DEO बनीं टीचर—निरीक्षण के दौरान 11वीं की क्लास ली, NEET-JEE की तैयारी के दिए मंत्र; कलेक्टर के निर्देश पर स्कूलों का किया सघन निरीक्षण..!

शैक्षणिक गुणवत्ता, परीक्षा परिणाम और विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति पर दिया जोर

Chhattisgarh धमतरी कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधुलिका तिवारी ने विकासखंड नगरी के विभिन्न विद्यालयों का सघन निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों की उपस्थिति तथा शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों एवं प्राचार्यों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, शैक्षणिक कैलेंडर के अनुरूप पाठ्यक्रम पूर्ण कराने, नियमित मूल्यांकन तथा बेहतर परीक्षा परिणाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केरेगांव में मासिक परीक्षा, निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण, विषयवार अध्यापन एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति की समीक्षा की गई। अनियमित विद्यार्थियों के अभिभावकों से संपर्क कर उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा ब्लूप्रिंट के अनुरूप परीक्षा तैयारी कराने के निर्देश दिए गए।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरगुड़ी में उपचारात्मक (रिमेडियल) कक्षाओं के संचालन, विद्यालय विकास योजना और विषयवार अध्यापन की समीक्षा की गई। विद्यार्थियों से संवाद के दौरान संध्या प्रार्थना सभा नियमित नहीं होने की जानकारी मिलने पर प्राचार्य को इसे तत्काल नियमित कराने के निर्देश दिए गए।

पीएम श्री श्रृंगी ऋषि सेजेस शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगरी में स्मार्ट बोर्ड एवं इंटरएक्टिव पैनल के माध्यम से आधुनिक शिक्षण पद्धति की सराहना की गई। जिला शिक्षा अधिकारी ने कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों को रसायन शास्त्र में ‘रासायनिक आबंधन’ विषय का अध्यापन भी कराया। साथ ही प्रवीण सूची में स्थान बनाने योग्य विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें विशेष मार्गदर्शन देने तथा नीट एवं जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की गंभीर तैयारी के लिए प्रेरित किया।

निरीक्षण के दौरान सहायक संचालक श्री कीर्ति कुमार साहू एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी श्री कलीराम साहू भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button