बेमेतरा जिला

प्रशासन किसानों को डी ए पी से वंचित कर रहा है…आशीष छाबड़ा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व पूर्व विधायक

उत्पादन घटा कर किसानो को हतोत्साहित करना लक्ष्य है

संजू जैन जिला संवाददाता बेमेतरा
7000885784

बेमेतरा:बेमेतरा का कृषि विभाग और मार्कफेड जानबुझकर बेमेतरा जिला के किसानों को डी ए पी खाद से वंचित कर रहा है, जबकि बेमेतरा से नजदीक रैक प्वाइंट तिल्दा, भाटापारा और डब्लू जी सी आर में डी ए पी के रैक आ रही है,परन्तु कृषि विभाग एवं मार्कफेड द्वारा मांगपत्र नहीं दिए जाने के कारण बेमेतरा जिला को डी ए पी का आबंटन नहीं दिया जा रहा है।चूंकि धान फसल के लिए डी ए पी सर्वश्रेष्ठ उर्वरक की श्रेणी में आता है,एवं इसका दाम भी कम होता है.लेकिन बेमेतरा जिला प्रशासन जानबुझकर किसानों को इस खाद से वंचित रखने की रणनीति पर काम कर रहा है।इससे ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार जानबूझकर बेमेतरा जिले को जहां धान उत्पादन सर्वाधिक होता है,।धान खरीदी से बचने के उपाय के और किसानो को धान उत्पादन से हतोत्साहित करने के उपाय के तौर पर देखा जाएगा।वर्तमान में किसान महंगे कॉम्प्लेक्स खाद एन पी के खरीदने मजबूर हो रहे है। जबकि पूरे जिले के कुछ गिने चुने समिति में नाम मात्र डी ए पी उपलब्ध है और उसे भी एकदम सीमित मात्रा में दिया जा रहा है,समितियों में भी जो किसानो की जरूरत का दस प्रतिशत भी नहीं है।समितियों में भी ऊंचे दामों वाले एन पी के दिया जा रहा है।वो भी पर्याप्त मात्रा में नहीं है। ऐसी परिस्थिति में कांग्रेस पार्टी किसानो की लड़ाई को किसान की खेत से लेकर विधानसभा और संसद तक लेकर जाएगी।और किसानो के साथ सरकार द्वारा किए जा रहे छल को उजागर कर जनता के सामने लाने का काम करेगी।साथ ही हर हाल में किसानों को उनके जरूरत का उर्वरक दिलाने संघर्ष करेगी।इस सम्बन्ध में जिला कांग्रेस के अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने जिला कलेक्टर बेमेतरा और संचालनालय रायपुर को पत्र लिख कर शीघ्र निराकरण की मांग की है।अगर बेमेतरा जिला के किसानों को डी ए पी आपूर्ति नहीं जाती है तो किसानो को साथ लेकर आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button