मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

भोपाल में CM विष्णुदेव साय की डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट, विकास और सहयोग पर हुई सार्थक चर्चा

भोपाल, 07 दिसंबर 2025।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार शाम भोपाल प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समत्व भवन, मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य भेंट की। दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच विभिन्न विकास कार्यों, क्षेत्रीय सहयोग और भविष्य में दोनों राज्यों के बीच परस्पर समन्वय बढ़ाने जैसे मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

सूत्रों के अनुसार, मुलाकात सौहार्दपूर्ण एवं रचनात्मक रही। दो पड़ोसी राज्यों के बीच इंफ्रास्ट्रक्चर, कृषि, जल प्रबंधन और औद्योगिक निवेश जैसे क्षेत्रों में साझेदारी मजबूत करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

भेंट के दौरान दोनों नेताओं ने जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मिलकर आगे की रणनीति तय करने का भरोसा जताया

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मध्यप्रदेश में नई सिंचाई तकनीक ‘प्रेशर इरिगेशन नेटवर्क’ की प्रस्तुति का किया अवलोकन

रायपुर, 07 दिसम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री राजेश राजौरा ने आज भोपाल में सिंचाई की नवीनतम तकनीक PIN (Pressure Irrigation Network) के संबंध में विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया। उन्होंने बताया कि पारंपरिक सिंचाई पद्धतियों की तुलना में यह प्रणाली कहीं अधिक कुशल, आधुनिक और जल संरक्षण के अनुरूप है।

अपर मुख्य सचिव श्री राजौरा ने प्रस्तुति के दौरान बताया कि जहाँ पारंपरिक नहर आधारित सिंचाई में लगभग 35 प्रतिशत एफिशिएंसी प्राप्त होती है, वहीं प्रेशर इरिगेशन प्रणाली में दक्षता बढ़कर 65 प्रतिशत तक पहुँच जाती है। इस तकनीक में प्रेशर आधारित पाइपलाइनों से सिंचाई की जाती है, जिससे पानी का रिसाव और अपव्यय कम होता है तथा बिजली की उल्लेखनीय बचत होती है। उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रणाली में भू-अधिग्रहण की आवश्यकता न्यूनतम होती है, जिससे परियोजनाएं समय पर और लागत प्रभावी तरीके से पूरी की जा सकती है।

प्रस्तुति में उल्लेख किया गया कि मध्यप्रदेश में 13 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में इस तकनीक से सिंचाई की जा रही है और आगामी वर्षों में इसे 40 लाख हेक्टेयर तक विस्तारित करने का लक्ष्य है। इस मॉडल से न केवल जल उपयोग दक्षता बढ़ी है, बल्कि किसानों की उत्पादकता और सिंचाई सुविधा में भी महत्वपूर्ण सुधार देखने को मिला है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रेजेंटेशन की सराहना करते हुए कहा कि सिंचाई की यह उन्नत तकनीक जल प्रबंधन की वर्तमान और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप है। उन्होंने कहा, “हम इस तकनीक का छत्तीसगढ़ में भी अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करेंगे, ताकि राज्य के किसानों को कम पानी में अधिक सिंचाई सुविधा और बेहतर उत्पादन मिल सके। जल संरक्षण, ऊर्जा बचत और त्वरित क्रियान्वयन के दृष्टिकोण से यह तकनीक अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। इस तकनीक के माध्यम से भूमि अधिग्रहण किए बिना भी सिंचाई का लाभ मिल सकेगा।” मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विभागीय अधिकारियों को इस तकनीक के अध्ययन, परीक्षण और चरणबद्ध क्रियान्वयन के लिए दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, मध्यप्रदेश जल संसाधन विभाग के प्रमुख अभियंता श्री विनोद देवड़ा, अधीक्षण यंत्री श्री विकास राजोरिया और अधीक्षण यंत्री श्री शुभंकर विश्वास भी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि पारंपरिक नहर आधारित सिंचाई में पानी का एक बड़ा हिस्सा रिसाव, वाष्पीकरण और अनियंत्रित बहाव के कारण व्यर्थ हो जाता है, जिससे खेतों तक वास्तविक जल आपूर्ति सीमित रहती है और पूरी कमांड एरिया में समान सिंचाई नहीं हो पाती। सामान्यतः पारंपरिक प्रणाली की कुल सिंचाई दक्षता केवल 35 प्रतिशत मानी जाती है। वहीं दूसरी ओर PIN (Pressure Irrigation Network) प्रणाली में पानी पाइपलाइनों के माध्यम से नियंत्रित दबाव के साथ सीधे खेतों तक पहुँचाया जाता है, जिससे पानी का अपव्यय लगभग शून्य हो जाता है। इस तकनीक से सिंचाई दक्षता बढ़कर 65 प्रतिशत से अधिक हो जाती है, जो जल संरक्षण और उत्पादन बढ़ाने दोनों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

PIN प्रणाली में सिंचाई पूरी तरह पाइपलाइन आधारित होने के कारण नहर निर्माण की आवश्यकता कम हो जाती है और भू-अधिग्रहण भी न्यूनतम होता है। इससे परियोजनाओं की लागत घटती है और कार्य समय पर पूरे होते हैं। पारंपरिक सिंचाई की तुलना में इस तकनीक में पंपिंग दक्षता अधिक होती है, जिससे बिजली की उल्लेखनीय बचत होती है। समान दबाव से पानी वितरण होने के कारण खेतों के टेल एंड के क्षेत्रों को भी पर्याप्त पानी मिलता है। इस प्रणाली से फसलों की उत्पादकता में वृद्धि, जल प्रबंधन में सुधार और किसानों की आय में वृद्धि जैसे व्यापक लाभ प्राप्त होते हैं।

मंत्री रामविचार नेताम ने मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल से की सौजन्य मुलाकात…

रायपुर: छत्तीसगढ़ के कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने आज अपने भोपाल, प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगूभाई छगनभाई पटेल से भोपाल स्थित राजभवन में सौजन्य मुलाकात की। राज्यपाल श्री पटेल से मुलाकात के दौरान मंत्री श्री नेताम ने छत्तीसगढ़ राज्य में विकास और जनकल्याण की योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

मंत्री श्री नेताम ने मध्यप्रदेश के राज्यपाल से की सौजन्य मुलाकात

उन्होंने बताया कि मुख्य मंत्री श्री विष्णु देव साय की नेत्तृत्व वाली सरकार, अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, महिलाओं, युवाओं, किसानों सहित सभी वर्गों के विकास के कार्य कर रही हैं। मंत्री श्री नेताम ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मंशानुरूप राज्य में जनजातीय समाज के विकास के लिए पीएम जनमन और धरती आबा अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है और 3100 रूपए प्रति क्विंटल मूल्य दिया जा रहा है, जो देश में सर्वाधिक है। उन्होंने राज्यपाल श्री मंगूभाई छगनभाई पटेल से छत्तीसगढ़ आने निवेदन भी किया।

हॉकी में देश की बेटियां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कर रही देश का नाम रोशन – उप मुख्यमंत्री अरूण साव….

रायपुर: उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव आज अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम परिसर राजनांदगांव में आयोजित अस्मिता हॉकी लीग प्रतियोगिता में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विजेता टीम को पुरस्कार वितरण किया। उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने कहा कि अस्मिता हॉकी लीग के प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिता के यादगार पल में आने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि हॉकी देश के महत्वपूर्ण खेल विधाओं में शामिल है और हॉकी खेल में देश की बेटियां बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर रही है। शासन द्वारा खेल के क्षेत्र में बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए विशेष आयोजन किए जा रहे है।

उप मुख्यमंत्री अस्मिता हॉकी लीग प्रतियोगिता में हुए शामिल

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। खेल मंत्रालय सभी राज्यों के साथ मिलकर वर्ष 2047 तक खेलों के क्षेत्र में भारत को अग्रणी बनाने एवं खेल और खिलाडिय़ों के विकास करने के लिए योजना बनाकर कार्य कर ही है। उन्होंने प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाडिय़ों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उप मुख्यमंत्री अस्मिता हॉकी लीग प्रतियोगिता में हुए शामिल

उन्होंने प्रशिक्षकों द्वारा बालिकाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र साहू, पूर्व विधायक श्री रामजी भारती, श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री सचिन बघेल, श्रीमती गीता साहू, श्री सौरभ कोठारी, श्री रमेश पटेल, श्री राजेंद्र गोलछा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हॉकी संघ श्री फिरोज अंसारी, अपर कलेक्टर श्री प्रेमप्रकाश शर्मा, एसडीएम श्री गौतम पाटिल, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री श्री मृणाल चौबे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, तीरंदाजी संघ के पदाधिकारी, खिलाड़ी, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

उप मुख्यमंत्री अस्मिता हॉकी लीग प्रतियोगिता में हुए शामिल

उप मुख्यमंत्री अरूण साव राज्य स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल…

रायपुर: उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव साहू सदन राजनांदगांव में आयोजित साहू समाज के छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने साहू सदन परिसर में मां कर्मा मंदिर जीर्णोद्धार और डोम शेड का लोकार्पण किया।

साहू सदन परिसर में मां कर्मा मंदिर जीर्णोद्धार और डोम शेड का किया लोकार्पण

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल होने वाले युवक-युवतियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

साहू सदन परिसर में मां कर्मा मंदिर जीर्णोद्धार और डोम शेड का किया लोकार्पण

कार्यक्रम में रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू, कसडोल विधायक श्री संदीप साहू, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ तेलघानी बोर्ड श्री जितेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण साहू, अध्यक्ष प्रदेश साहू संघ डॉ. नीरेन्द्र साहू, अध्यक्ष जिला साहू संघ श्री भागवत साहू सहित जनप्रतिनिधि व साहू समाज के पदाधिकारीगण, बड़ी संख्या में साहू समाज के युवक-युवती व समाज के सदस्य उपस्थित थे।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से धरातल तक उतर रही युवाओं के सर्वांगीण विकास की योजनाएं,नालंदा परिसर युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की बुनियाद

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से धरातल तक उतर रही युवाओं के सर्वांगीण विकास की योजनाएं,नालंदा परिसर युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की बुनियाद

*भोरमदेव विद्यापीठ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का बना सशक्त केंद्र*

*स्मार्ट क्लासेज ने स्कूलों में डिजिटल शिक्षा क्रांति की खोली राह*

*एसआई भर्ती परीक्षा परिणामों से युवाओं के सपने हुए पूरे, कवर्धा से 40 प्रतिभागियों के चयन ने किया गौरवान्वित*

*उच्च शिक्षा सुविधा को निरंतर दिया जा रहा विस्तार*

*रायपुर, 07 दिसंबर 2025/* उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा के बीते दो वर्षों के प्रयासों ने कवर्धा में युवाओं के सर्वांगीण विकास की एक नई इबारत तैयार हो रही है। युवाओं व विद्यार्थियों के खेल तथा शिक्षा सुविधाओं को सुदृढ़ करने के ध्येय के साथ धरातल पर उतरती योजनाओं ने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक मजबूत आधार तैयार किया है। जिनमें आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नालंदा परिसर का निर्माण, विद्यार्थियों के लिए हाई टेक स्मार्ट क्लास, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भोरमदेव विद्यापीठ का संचालन, खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए कई जगहों पर मिनी स्टेडियम का निर्माण के साथ एस आई भर्ती परीक्षा परिणाम जारी करवाने जैसे कार्य शामिल हैं। यह सभी विकास कार्य बताते है कि उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में कवर्धा में पिछले दो वर्षों में शिक्षा, खेल, युवा सशक्तिकरण और आधारभूत विकास के क्षेत्र में कई दूरगामी पहल की गयी है। उनका यह प्रयास न केवल वर्तमान बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक मजबूत और उम्मीदों से भरा आधार तैयार कर रहा है।

*4 करोड़ 41 लाख की लागत से बनेगा नालंदा परिसर*
कवर्धा में छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी विस्तार देते हुए 4 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से नालंदा परिसर निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। भूमिपूजन के पश्चात अब निर्माण कार्य तेजी से शुरू कर दिया है। नालंदा परिसर भविष्य में विद्यार्थियों के लिए उच्च गुणवत्ता वाली शैक्षणिक गतिविधियों और संसाधनों का केंद्र बनेगा। यहां छात्रों को उन्नत लाइब्रेरी, डिजिटल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस युक्त संसाधन मिलेंगे। जो छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा और उच्च शिक्षा की तैयारी के लिए एक मजबूत बुनियाद तैयार करने में सहायक सिद्ध होंगे।

*कवर्धा के विभिन्न ग्रामों में मिनी स्टेडियम निर्माण से खेल संस्कृति को बढ़ावा*
खेल सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता देते हुए कवर्धा विधानसभा के अनेक ग्रामों में मिनी स्टेडियमों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इन स्टेडियमों के निर्माण से ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण और अभ्यास के लिए उपयुक्त वातावरण मिलेगा। यह प्रयास स्थानीय युवाओं को खेल की मुख्यधारा से जोड़ने और राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

*भोरमदेव विद्यापीठ – प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों का समग्र केंद्र*
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की स्पष्ट सोच है कि आ संसाधनों के कमी के चलते जिले के होनहारों की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में कहीं कमी न हो। वे इस ध्येय को धरातल पर मूर्त रूप देने का कार्य भोरमदेव विद्यापीठ संचालन की पहल से कर रहे हैं।प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए समग्र संसाधन केंद्र के रूप में तैयार हुआ है। भोरमदेव विद्यापीठ के माध्यम से प्रति वर्ष 200 प्रतिभावान युवाओं को सीजी पीएससी और सीजी व्यापम परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी की सुविधा प्रदान की जा रही है। इस पहल से ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि के छात्र–छात्राओं को उच्च गुणवत्ता की कोचिंग मिल रही है और सिविल सेवा जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं को हासिल करने का रास्ता उनके लिए आसान हुआ है।अनुभवी शिक्षक, सटीक रणनीति, सिलेबस के अनुसार स्टडी मटेरियल और मार्गदर्शन प्रतिभागियों की तैयारी पुख्ता हो रही है।

*50 स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम – शिक्षा में डिजिटल क्रांति*
शिक्षा के आधुनिकीकरण को ध्यान में रखते हुए कवर्धा विधानसभा के 50 सरकारी स्कूलों में बड़े निजी स्कूलों की तर्ज पर स्मार्ट क्लासरूम स्थापित किए गए हैं। इससे विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यम से सीखने–समझने का अवसर मिल रहा है। स्मार्ट क्लासरूम बच्चों को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़ते हुए शिक्षा को अधिक रोचक, प्रभावी और बहुआयामी बना रहे हैं।

*एसआई भर्ती परीक्षा परिणाम जारी कबीरधाम के 40 युवाओं का चयन*
छह वर्षों से लंबित 975 पदों की एसआई भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाना और उसका परिणाम जारी कराना उप मुख्यमंत्री के प्रयासों से संभव हुआ है। इस भर्ती में कबीरधाम जिले के 40 युवाओं का चयन होना पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। यह उपलब्धि युवाओं के मन में नई ऊर्जा और विश्वास भरती है कि युवाओं के रोजगार के अवसर मजबूत हो रहे हैं।

*झलमला में नया कॉलेज, कवर्धा पीजी कॉलेज का विस्तार*
सुदूर वनांचल झलमला में नए कॉलेज खोले जाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है, जिससे आदिवासी क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। वहीं, कवर्धा के पीजी कॉलेज के विस्तार कार्य में भी तेजी लाई गई है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएँ एवं अधिक विषयों में अध्ययन का अवसर उपलब्ध होगा।

गौरव पथ शहर के भविष्य को गति देने वाला विकास मार्ग है– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….

रायपुर: कवर्धा शहर के विकास को नई ऊँचाई देते हुए उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज 10 करोड़ 73 लाख रुपये की लागत से बनने वाले बहुप्रतिक्षित राजनांदगांव बायपास (पिलारी नहर) से नवीन बाजार तक गौरव पथ निर्माण कार्य का विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में सांसद श्री संतोष पाण्डेय भी उपस्थित रहे। इस महत्त्वाकांक्षी परियोजना के साथ कवर्धा के विकास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में शहर अब तेज़ी से उस दिशा में आगे बढ़ रहा है, जहां आधुनिक सुविधाएं, सुदृढ़ सड़कें, बेहतर यातायात और सुनियोजित शहरी विकास कवर्धा की पहचान होंगे।

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कवर्धा के गौरव पथ निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि गौरव पथ केवल एक सड़क नहीं, बल्कि कवर्धा शहर के भविष्य को गति देने वाला विकास का मार्ग है। लोहारा रोड बायपास से नवीन बाजार तक बनने वाला यह मार्ग शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाएगा, व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ाएगा और शहर की सुंदरता को नई चमक देगा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और सांसद संतोष पाण्डेय के प्रयासों से कवर्धा को मिली यह सौगात आने वाले वर्षों में शहर के समग्र विकास की सबसे मजबूत नींव साबित होगी।

यह परियोजना कवर्धा को एक विकसित, सुव्यवस्थित और आधुनिक शहर के रूप में स्थापित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। इस अवसर पर अध्यक्ष कृषक कल्याण बोर्ड श्री सुरेश चंद्रवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चन्द्र प्रकाश चंद्रवंशी, श्री अशोक साहू, पूर्व विधायक सियाराम साहू, श्री मोतीराम चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुमार भट्ट, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुष्मा बघेल, श्री अनिल सिंह ठाकुर एवं श्रीमती सतविंदर पाहुजा, नगर पालिका उपाध्यक्ष पवन जायसवाल एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कवर्धा के गौरव पथ निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि सांसद श्री संतोष पाण्डेय के अथक प्रयासों से गौरव पथ निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि कवर्धा शहर में दो आधुनिक चौपाटियों का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही भारत माता चौक से समनापुर तक 2 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि रायपुर, बिलासपुर एवं राजनांदगांव से कवर्धा आने वाले प्रवेश मार्ग का चौड़ीकरण तथा इसे फोर-लेन डिवाइडर युक्त सड़क के रूप में विकसित करने हेतु 54 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। नया बस स्टैंड एवं मेडिकल कॉलेज को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए घोटिया रोड सहित गौरव पथ के दोनों मार्गों का उन्नयन किया जा रहा है।

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि कवर्धा को मेडिकल कॉलेज की एक बड़ी सौगात मिली है। इसके लिए 42 एकड़ भूमि आरक्षित कर ली गई है तथा लगभग सवा 300 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है और निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा। मेडिकल कॉलेज में 50 सीटों हेतु तैयारी की जा रही है और 60 पदों की स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए पिपरिया एवं तरेगांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हेतु 52–52 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। बच्चों के लिए 50-सीटर क्रिटिकल केयर अस्पताल, जिला अस्पताल की क्षमता 100 से बढ़ाकर 220 बिस्तर, तथा सीटी स्कैन सेवा प्रारंभ की गई है। बोडला में सोनोग्राफी सेवा आरंभ की गई है। पिपरिया सहित दो स्थानों पर एंबुलेंस की सुविधा भी प्रारंभ की गई है।

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कवर्धा के गौरव पथ निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य एवं युवा कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। भोरमदेव विद्यापीठ निःशुल्क कोचिंग सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। साढ़े 4 करोड़ रुपये की लागत से नालंदा परिसर का भूमिपूजन किया गया है। कवर्धा के प्राचीन बूढ़ा महादेव परिसर में कांवरिया श्रद्धालुओं हेतु सुविधाओं के निर्माण का कार्य किया जाएगा। भोरमदेव पर्यटन क्षेत्र के उन्नयन हेतु 146 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कवर्धा में विकास कार्यों की गति निरंतर तेज हो रही है। रायपुर–बिलासपुर–राजनांदगांव मार्ग को फोरलेन में विकसित करते हुए कवर्धा प्रवेश मार्ग को उच्च स्तरीय स्वरूप देने के लिए 54 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र के सभी हिस्सों में संतुलित एवं व्यापक विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। स्वच्छता के क्षेत्र में जनसहयोग आवश्यक है। प्रत्येक वार्ड और हर गली को स्वच्छ बनाने के लिए जनजागरण तथा सामुदायिक सहयोग अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। उन्होंने निर्माण एजेंसियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाएं। एस.आई.आर.  के संबंध में उन्होंने कहा कि इस कार्य में सभी का सजग रहकर सहयोग करना आवश्यक है।

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कवर्धा के गौरव पथ निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वास्तव में आज कवर्धा शहर अभूतपूर्व विकास की दिशा में अग्रसर है। शहर में अटल परिसर का निर्माण, हनुमान जी का निर्धारित स्थल, बनने वाली आधुनिक चौपाटी, चमचमाती सड़कों का जाल, तथा मेडिकल कॉलेज को जोड़ने वाला बाईपास, ये सभी कवर्धा के लिए बड़ी उपलब्धियां हैं, जो नई सरकार के गठन के बाद संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आज गौरव पथ का भूमि पूजन संपन्न हुआ है, और कल से निर्माण कार्य भी प्रारंभ हो जाएगा। यह कवर्धा के समग्र विकास में ऐतिहासिक कदम सिद्ध होगा। सांसद पाण्डेय ने कहा कि स्वामी करपात्री जी महाराज, शंकराचार्य का भी इस पवित्र कवर्धा धरा को आशीर्वाद प्राप्त है।

उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र में माननीय प्रधानमंत्री तथा गृह मंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा उन क्षेत्रों को, जहाँ दशकों से नक्सलवाद और असुरक्षा का वातावरण बना हुआ था, पुनः सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए निरंतर एवं प्रभावी कार्य किया जा रहा है। इस दिशा में सरकार द्वारा नक्सलवाद उन्मूलन हेतु चलाए जा रहे अभियान महत्वपूर्ण परिणाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कश्मीर से धारा 370 हटाना, तीन तलाक समाप्त करना जैसे ऐतिहासिक निर्णय देश की एकता और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर हैं। केंद्र और प्रदेश सरकारें देशहित के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही हैं। सांसद पाण्डेय ने कहा कि इस देश और इस क्षेत्र का विकास संयुक्त प्रयासों से ही संभव है। उन्होंने यह भी बताया कि चिकित्सा क्षेत्र में कवर्धा एक नया इतिहास लिखने जा रहा है, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 11 दिसंबर को मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे, जो कवर्धा के स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा।

10 करोड़ 73 लाख की लागत से बनेगी गौरवपथ

कवर्धा शहर में 10 करोड़ 73 लाख रू. की लागत से गौरवपथ का निर्माण किया जाएगा। कबीरधाम जिले में बनने वाले इस पहले गौरव पथ की लंबाई करीब 2 किलोमीटर से अधिक होगी। राजनांदगांव बायपास से पिलारी नहर होते हुए यह नवीन बाजार तक जुड़ेगी। इससे रामनगर वार्ड शिवाजी कॉलोनी, रामनगर, शांतिदीप कॉलोनी और नवीन बाजार के रहवासियों को लाभ होगा।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा के गौरव पथ निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

गौरव पथ शहर के भविष्य को गति देने वाला विकास मार्ग है– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा*

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा के गौरव पथ निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

*कवर्धा में विकास की बड़ी सौगात, 10.73 करोड़ की लागत से राजनांदगांव बायपास से नवीन बाजार तक बनेगा गौरव पथ*

*रायपुर, 7 दिसंबर 2025/* कवर्धा शहर के विकास को नई ऊँचाई देते हुए उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज 10 करोड़ 73 लाख रुपये की लागत से बनने वाले बहुप्रतिक्षित राजनांदगांव बायपास (पिलारी नहर) से नवीन बाजार तक गौरव पथ निर्माण कार्य का विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में सांसद श्री संतोष पाण्डेय भी उपस्थित रहे। इस महत्त्वाकांक्षी परियोजना के साथ कवर्धा के विकास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में शहर अब तेज़ी से उस दिशा में आगे बढ़ रहा है, जहां आधुनिक सुविधाएं, सुदृढ़ सड़कें, बेहतर यातायात और सुनियोजित शहरी विकास कवर्धा की पहचान होंगे।
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि गौरव पथ केवल एक सड़क नहीं, बल्कि कवर्धा शहर के भविष्य को गति देने वाला विकास का मार्ग है। लोहारा रोड बायपास से नवीन बाजार तक बनने वाला यह मार्ग शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाएगा, व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ाएगा और शहर की सुंदरता को नई चमक देगा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और सांसद संतोष पाण्डेय के प्रयासों से कवर्धा को मिली यह सौगात आने वाले वर्षों में शहर के समग्र विकास की सबसे मजबूत नींव साबित होगी।
यह परियोजना कवर्धा को एक विकसित, सुव्यवस्थित और आधुनिक शहर के रूप में स्थापित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। इस अवसर पर अध्यक्ष कृषक कल्याण बोर्ड श्री सुरेश चंद्रवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चन्द्र प्रकाश चंद्रवंशी, श्री अशोक साहू, पूर्व विधायक सियाराम साहू, श्री मोतीराम चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुमार भट्ट, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुष्मा बघेल, श्री अनिल सिंह ठाकुर एवं श्रीमती सतविंदर पाहुजा, नगर पालिका उपाध्यक्ष पवन जायसवाल एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि सांसद श्री संतोष पाण्डेय के अथक प्रयासों से गौरव पथ निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि कवर्धा शहर में दो आधुनिक चौपाटियों का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही भारत माता चौक से समनापुर तक 2 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि रायपुर, बिलासपुर एवं राजनांदगांव से कवर्धा आने वाले प्रवेश मार्ग का चौड़ीकरण तथा इसे फोर-लेन डिवाइडर युक्त सड़क के रूप में विकसित करने हेतु 54 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। नया बस स्टैंड एवं मेडिकल कॉलेज को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए घोटिया रोड सहित गौरव पथ के दोनों मार्गों का उन्नयन किया जा रहा है।
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि कवर्धा को मेडिकल कॉलेज की एक बड़ी सौगात मिली है। इसके लिए 42 एकड़ भूमि आरक्षित कर ली गई है तथा लगभग सवा 300 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है और निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा। मेडिकल कॉलेज में 50 सीटों हेतु तैयारी की जा रही है और 60 पदों की स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए पिपरिया एवं तरेगांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हेतु 52–52 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। बच्चों के लिए 50-सीटर क्रिटिकल केयर अस्पताल, जिला अस्पताल की क्षमता 100 से बढ़ाकर 220 बिस्तर, तथा सीटी स्कैन सेवा प्रारंभ की गई है। बोडला में सोनोग्राफी सेवा आरंभ की गई है। पिपरिया सहित दो स्थानों पर एंबुलेंस की सुविधा भी प्रारंभ की गई है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य एवं युवा कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। भोरमदेव विद्यापीठ निःशुल्क कोचिंग सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। साढ़े 4 करोड़ रुपये की लागत से नालंदा परिसर का भूमिपूजन किया गया है। कवर्धा के प्राचीन बूढ़ा महादेव परिसर में कांवरिया श्रद्धालुओं हेतु सुविधाओं के निर्माण का कार्य किया जाएगा। भोरमदेव पर्यटन क्षेत्र के उन्नयन हेतु 146 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कवर्धा में विकास कार्यों की गति निरंतर तेज हो रही है। रायपुर–बिलासपुर–राजनांदगांव मार्ग को फोरलेन में विकसित करते हुए कवर्धा प्रवेश मार्ग को उच्च स्तरीय स्वरूप देने के लिए 54 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र के सभी हिस्सों में संतुलित एवं व्यापक विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। स्वच्छता के क्षेत्र में जनसहयोग आवश्यक है। प्रत्येक वार्ड और हर गली को स्वच्छ बनाने के लिए जनजागरण तथा सामुदायिक सहयोग अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। उन्होंने निर्माण एजेंसियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाएं। एस.आई.आर. के संबंध में उन्होंने कहा कि इस कार्य में सभी का सजग रहकर सहयोग करना आवश्यक है।
सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वास्तव में आज कवर्धा शहर अभूतपूर्व विकास की दिशा में अग्रसर है। शहर में अटल परिसर का निर्माण, हनुमान जी का निर्धारित स्थल, बनने वाली आधुनिक चौपाटी, चमचमाती सड़कों का जाल, तथा मेडिकल कॉलेज को जोड़ने वाला बाईपास, ये सभी कवर्धा के लिए बड़ी उपलब्धियां हैं, जो नई सरकार के गठन के बाद संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आज गौरव पथ का भूमि पूजन संपन्न हुआ है, और कल से निर्माण कार्य भी प्रारंभ हो जाएगा। यह कवर्धा के समग्र विकास में ऐतिहासिक कदम सिद्ध होगा। सांसद पाण्डेय ने कहा कि स्वामी करपात्री जी महाराज, शंकराचार्य का भी इस पवित्र कवर्धा धरा को आशीर्वाद प्राप्त है।
उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र में माननीय प्रधानमंत्री तथा गृह मंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा उन क्षेत्रों को, जहाँ दशकों से नक्सलवाद और असुरक्षा का वातावरण बना हुआ था, पुनः सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए निरंतर एवं प्रभावी कार्य किया जा रहा है। इस दिशा में सरकार द्वारा नक्सलवाद उन्मूलन हेतु चलाए जा रहे अभियान महत्वपूर्ण परिणाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कश्मीर से धारा 370 हटाना, तीन तलाक समाप्त करना जैसे ऐतिहासिक निर्णय देश की एकता और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर हैं। केंद्र और प्रदेश सरकारें देशहित के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही हैं। सांसद पाण्डेय ने कहा कि इस देश और इस क्षेत्र का विकास संयुक्त प्रयासों से ही संभव है। उन्होंने यह भी बताया कि चिकित्सा क्षेत्र में कवर्धा एक नया इतिहास लिखने जा रहा है, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 11 दिसंबर को मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे, जो कवर्धा के स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा।

*10 करोड़ 73 लाख की लागत से बनेगी गौरवपथ*
कवर्धा शहर में 10 करोड़ 73 लाख रू. की लागत से गौरवपथ का निर्माण किया जाएगा। कबीरधाम जिले में बनने वाले इस पहले गौरव पथ की लंबाई करीब 2 किलोमीटर से अधिक होगी। राजनांदगांव बायपास से पिलारी नहर होते हुए यह नवीन बाजार तक जुड़ेगी। इससे रामनगर वार्ड शिवाजी कॉलोनी, रामनगर, शांतिदीप कॉलोनी और नवीन बाजार के रहवासियों को लाभ होगा।

शिशु मंदिर के मेधावी युवाओं ने भरी प्रशासनिक सेवा की उड़ान, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दिया आशीर्वाद

रायपुर,07 दिसंबर2025/
प्रदेश के विभिन्न शिशु मंदिर विद्यालयों में अध्ययन कर PSC 2025 में सफलता प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों ने आज शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव से उनके रायपुर स्थित शासकीय निवास में सौजन्य भेंट की। मंत्री श्री यादव ने सभी चयनित विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा प्रशासनिक सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने हेतु प्रेरित किया।

नवा रायपुर स्थित आवास में आयोजित इस मुलाकात के दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिशु मंदिर संस्थान विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए शिक्षा के साथ संस्कार, राष्ट्रप्रेम और अनुशासन का अद्भुत समन्वय प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि यह शिक्षा पद्धति विद्यार्थियों को केवल परीक्षा में सफलता ही नहीं दिलाती, बल्कि उन्हें भविष्य में सशक्त समाज एवं राष्ट्र निर्माण में प्रभावी भूमिका निभाने योग्य भी बनाती है।

मंत्री श्री यादव ने आगे कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं को अवसर, प्रोत्साहन और संसाधन उपलब्ध कराने निरंतर प्रयासरत है। प्रशासनिक सेवाओं में युवाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सरकार शिक्षा, प्रशिक्षण एवं कौशल वृद्धि के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पहलें कर रही है।

कार्यक्रम में विद्या भारती प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. देव नारायण साहू एवं विद्या भारती क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्री जुड़ावन सिंह ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों वरिष्ठ पदाधिकारियों ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए राष्ट्रहित में सेवाभाव से कार्य करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में केबिनेट बैठक 10 दिसंबर को..

रायपुर 7 दिसंबर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में केबिनेट बैठक 10 दिसंबर को प्रातः 11 बजे से मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित की जाएगी।