मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

विकसित छत्तीसगढ़ का रोडमैप है छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में छत्तीसगढ अंजोर विजन 2047 पर चर्चा करते हुए कहा कि यह विजन प्रदेश को वर्ष 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ बनाने का स्पष्ट रोडमैप है। उन्होंने कहा कि यह दस्तावेज आने वाले वर्षाे में राज्य के विकास की दिशा तय करेगा। उन्होंने इस मौके पर विकसित छत्तीसगढ के निर्माण में सहभागी बनने के लिए सभी सदस्यों से आव्हान किया। उन्होंने इस अवसर को ऐतिहासिक बताते हुए राज्य के अतीत, वर्तमान उपलब्धियों और भविष्य की दिशा पर प्रकाश डाला।

भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन विशेष महत्व रखता है, क्योंकि 14 दिसंबर 2000 को राजकुमार कॉलेज के जशपुर हॉल में छत्तीसगढ़ विधानसभा की पहली बैठक आयोजित हुई थी। यह जशपुर हॉल स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव द्वारा अपने सांसद निधि से निर्मित कराया गया था। उन्होंने इस स्मृति का उल्लेख करते हुए प्रदेश की लोकतांत्रिक यात्रा को नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने विज़न डॉक्यूमेंट के निर्माण के लिए वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी को बधाई देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में यह दस्तावेज तैयार हुआ है, जो आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा तय करेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री बनने के बाद वे अब तीसरी बार देश का नेतृत्व कर रहे हैं और उनके प्रयासों से भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।

विकसित छत्तीसगढ़ की यात्रा के लिए हमने कुछ महत्वपूर्ण चरण

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 2047 तक विकसित भारत बनाने का जो लक्ष्य रखा है। उनके अनुरूप हमने भी विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का लक्ष्य तय किया है। विकसित छत्तीसगढ़ की यात्रा के लिए हमने कुछ महत्वपूर्ण चरण बनाये हैं। हमने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए समय अवधि तय की है। जैसे वर्ष 2030 तक हम निकटवर्ती लक्ष्य हासिल करेंगे। इसी तरह साल 2035 तक मध्यवर्ती और 2047 तक दीर्घकालिक लक्ष्य हासिल करेंगे।

अंजोर विजन में 13 क्षेत्रों को किया गया चिन्हांकित

छत्तीसगढ़ अंजोर विजन डाक्यूमेंट जनभागीदारी का एक बेहतरीन उदाहरण है। इसे तैयार करने के लिए हमने किसान, युवा, महिला, उद्यमी, कारोबारी समेत समाज के हर वर्ग से सुझाव मांगे। मुझे स्वयं उनसे प्रत्यक्ष बातचीत करने का मौका मिला। इस अंजोर विजन में हमने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, अधोसंरचना जैसे 13 क्षेत्रों को चिन्हांकित कर इनके विकास के लिए 10 मिशन गठित करने का निर्णय लिया। हम ग्रामीण विकास के साथ.साथ अर्बन प्लानिंग के बेहतरीन मॉडल खड़े कर रहे हैं। नवा रायपुर भविष्य का सबसे तेजी से बढ़ने वाला शहर है। यह शहर मेडिकलए एजुकेशन, टेक्सटाइल, आईटी और एआई का ग्लोबल हब बनने जा रहा है। हम ग्रामीण विकास के साथ.साथ अर्बन प्लानिंग के बेहतरीन मॉडल खड़े कर रहे हैं। नवा रायपुर भविष्य का सबसे तेजी से बढ़ने वाला शहर है। यह शहर मेडिकल, एजुकेशन, टेक्सटाइल, आईटी और एआई का ग्लोबल हब बनने जा रहा है।

गरीबों, किसानों और वंचित वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक योजनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बीते वर्षों में गरीबों, किसानों और वंचित वर्गों के लिए अनेक योजनाएं चलाई गईं और राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए सतत प्रयास किए गए। उन्होंने बताया कि सरकार की पहली ही कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 18 लाख आवासों को स्वीकृति दी गई। महिला सशक्तीकरण के लिए महतारी वंदन योजना एक ऐतिहासिक पहल बनी। लगभग 70 लाख माताओं-बहनों को प्रतिमाह 1000 रुपये की सहायता दी जा रही है। डीबीटी के माध्यम से अब तक 22 किस्तों में 14 हजार 306 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय समाज और वनोपज संग्राहकों के हित में तेंदूपत्ता पारिश्रमिक 4000 से बढ़ाकर 5500 रुपये किया गया है। 13 लाख परिवारों को इसका लाभ मिल रहा है। चरणपादुका योजना पुनः प्रारंभ की गई है तथा 73 लाख गरीब परिवारों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है।

इको-टूरिज्म, बस्तर पंडुम तथा बस्तर ओलंपिक से बनी बस्तर की पहचान

बस्तर में बस्तर ओलंपिक एवं बस्तर पांडुम जैसे कार्यकमों के माध्यम से बस्तर की आम जनता तक पहुंच रहे है।इस साल बस्तर पांडुम में इस बार 3 गुना लोगों के हिस्सा लेने का अनुमान है। जो हमारी सरकार की सफलता को दिखाती है। आइए इस ऐतिहासिक दिन में हम सभी संकल्प ले की प्रदेश की विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को पूरा करे।  इको-टूरिज्म, बस्तर पंडुम तथा बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजन नई पहचान बना रहे हैं।

8 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त 

श्री साय ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापार और उद्योग के लिए नई औद्योगिक नीति लागू की गई है। अब तक 8 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। लॉजिस्टिक पार्क, एयर कार्गाे सुविधा और औद्योगिक पार्क स्थापित किए गए हैं। स्थानीय रोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है। हमारी सरकार 2 साल में 10 हजार से ज्यादा बेटी बेटा को सरकारी नौकरी दिया गया है। ऊर्जा क्षेत्र में साढ़े तीन लाख करोड़ का निवेश हुआ है।

आत्मसमर्पण करने वाले और गिरफ्तार हुए माओवादी का पुनर्वास 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की दूरदृष्टि एवं केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के संकल्प के साथ हमारे बहादुर जवानों के अदम्य साहस से माओवाद अब अंतिम पड़ाव पर है। हम मार्च 2026 तक माओवाद की समाप्ति की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। आत्मसमर्पण करने वाले और गिरफ्तार हुए माओवादी का पुनर्वास किया जा रहा है। सुरक्षा के साथ-साथ विकास के जरिए बस्तर को मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि नियद नेल्ला नार योजना के तहत सुदूर गांवों में राशन, आधार, आयुष्मान कार्ड, आवास, बिजली और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई गई हैं। बस्तर में स्कूल पुनः शुरू हुए हैं और इको-टूरिज्म, बस्तर पंडुम तथा बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजन नई पहचान बना रहे हैं।

छत्तीसगढ़ खनिज और वन संपदा से समृद्ध राज्य   

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले दो वर्षों में 10 हजार से अधिक बेटियों और बेटों को सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज और वन संपदा से समृद्ध राज्य है। मुख्यमंत्री ने सदन और प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि सभी मिलकर विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने का संकल्प लें।
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में डबल सब्सिडी 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हम सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों पर सोलर रूफटॉप लगाने पर केंद्र और राज्य की डबल सब्सिडी प्रदान कर रहे हैं। ऊर्जा क्षेत्र में साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी दी जा रही है। सौर ऊर्जा के एक किलोवॉट क्षमता के प्लांट के लिए केन्द्र सरकार द्वारा 30 हजार रूपए और राज्य सरकार द्वारा 15 हजार रूपए इस प्रकार कुल 45 हजार रूपए की सब्सिडी दी जा रही है।

वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के द्वारा प्रस्तुत विज़न 2047 की चर्चा में भाग लेने वालों में उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, श्री विजय शर्मा, मंत्री श्री रामविचार नेताम, विधायक सर्वश्री अजय चन्द्राकर, धरमलाल कौशिक, राजेश मूणत, धरमजीत सिंह, सुनील सोनी, श्रीमती भावना बोहरा, सुश्री लता उसेंडी, अनुज शर्मा, सुशांत शुक्ला तथा किरण देव शामिल रहे।

CG- जंगल में पेड़ से लटका मिला 19 वर्षीय युवती का शव, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी….

सरगुजा। जिले के खलीबा जंगल में आज एक पेड़ से युवती का शव लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्राम सरपंच से घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है

बता दें कि मृतका के पास से एक मोबाइल और बैग बरामद हुआ है, जिसमें मिले आधार कार्ड के आधार पर युवती की पहचान निशा (उम्र 19 साल) निवासी अंबिकापुर के रूप में की गई है।

पुलिस ने बताया कि बैग से एक युवक की तस्वीर और एक पाव शराब भी बरामद की गई है। प्रारंभिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है। यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई अन्य कारण, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगी।

गांधीनगर थाना पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और मृतका के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

CG- कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या: घरेलू विवाद में हंसिया से ताबड़तोड़ हमला कर वारदात को दिया अंजाम, आरोपी गिरफ्तार….

अभनपुर। कोड़ीपारा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वारदात की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र की है।]

जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम संतोष साहू है। बताया जा रहा है कि उसके बेटे राहुल साहू ने घरेलू विवाद के दौरान हंसिया से अपने पिता पर कई बार जानलेवा हमला किया। हमले में संतोष साहू गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान संतोष साहू ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही गोबरा नवापारा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने आरोपी पुत्र राहुल साहू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद को घटना की वजह बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

इस जघन्य घटना के बाद कोड़ीपारा गांव में मातम का माहौल है और लोग इस नृशंस वारदात से स्तब्ध हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले के सभी तथ्य सामने आ जाएंगे।

 

सीएम धामी ने आंध्र प्रदेश में किया अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण, योगदान को किया याद, कहा – उनका जीवन देशसेवा और सुशासन को समर्पित रहा…..

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवाद को आंध्रप्रदेश के मदनपल्ली पहुंचे. यहां उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया. इस अवसर पर स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्रनिर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान, सशक्त नेतृत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का स्मरण किया.

सीएम धामी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का सम्पूर्ण जीवन देशसेवा, सुशासन और सामाजिक उत्थान के प्रति समर्पित रहा. जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने राष्ट्रनिर्माण में अतुलनीय योगदान दिया. सीएम ने उनके सशक्त नेतृत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को याद किया. धामी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का सम्पूर्ण जीवन देशसेवा, सुशासन और सामाजिक उत्थान के प्रति समर्पित रहा.

धामी ने आगे कहा कि ये बहुत अच्छी और शानदार पहल की गई है, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सुशासन और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश आगे बढ़ रहा है और उसमें आंध्र प्रदेश भाजपा द्वारा अटल-मोदी सुशासन यात्रा निकाली जा रही है. लाखों लोग इस यात्रा से जुड़ रहे हैं.

SIR के खिलाफ कांग्रेस के दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित आज की रैली पर धामी ने कहा कि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है, कांग्रेस इस समय मुद्दाविहीन है. देश की जनता ने उनके मुद्दों को नकार दिया है, बिहार चुनाव में जनता ने उनके झूठे नैरेटिव को नकारा, आज देश की जनता काम को प्राथमिकता देती है. जनता आज डबल इंजन की सरकार बना रही है और ऐसे झूठे नैरेटिव गढ़ने वालों को हर राज्य में बाहर का रास्ता दिखा रही है.

साय सरकार की प्रथम कैबिनेट के दो वर्ष पूर्ण: 18 लाख पीएम आवास को दी गई थी स्वीकृति…..

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपनी प्रथम मंत्रिपरिषद बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 18 लाख आवासों की स्वीकृति के निर्णय के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज एक कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश में 10,000 आजीविका डबरी निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में कवर्धा जिले के जनमन आवास योजना के हितग्राहियों तथा नारायणपुर जिले के आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के लिए संचालित विशेष परियोजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राहियों को आजीविका डबरी के स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारीक सिंह, प्रधानमंत्री आवास योजना के संचालक एवं आयुक्त महात्मा गांधी नरेगा श्री तारन प्रकाश सिन्हा तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री भीम सिंह उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत वर्ष 2016 से 2026 की अवधि के लिए 26.27 लाख आवासों के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 24.37 लाख आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं, जिनमें से 17.14 लाख आवास पूर्ण हो चुके हैं। मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में मात्र दो वर्षों में लगभग 8 लाख आवासों का निर्माण पूर्ण कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है, जो योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा विगत दो वर्षों के अल्प कार्यकाल में ही लगभग 8 लाख आवासों का निर्माण पूर्ण किया गया है। यह उपलब्धि राज्य में आवास निर्माण की गति को दर्शाती है। विशेष रूप से पिछले 6 महीनों में प्रतिदिन औसतन 2000 आवासों का निर्माण पूर्ण किया गया, जो प्रशासनिक दक्षता और सतत निगरानी का परिणाम है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का शुभारंभ अप्रैल 2016 में किया गया, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराना है। इस योजना के अंतर्गत प्रति आवास 1.20 लाख रूपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। साथ ही, योजना का अन्य योजनाओं से अभिसरण किया गया है, जिसके तहत मनरेगा से 90 दिवस की मजदूरी तथा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) से 12 हजार रूपए की सहायता शौचालय निर्माण हेतु दी जाती है, जिससे हितग्राही को संपूर्ण आवास सुविधा प्राप्त हो सके।

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत प्रदेश में 10,000 आजीविका डबरी निर्माण का कार्य मोर गांव-मोर पानी महाअभियान के अंतर्गत क्रियान्वित किया जा रहा है। इन डबरियों का निर्माण पात्र हितग्राहियों की निजी भूमि पर किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राही भी सम्मिलित हैं। सभी डबरियों को मई 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

आजीविका डबरी परियोजना से ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण एवं जल संवर्धन, सिंचाई सुविधा में वृद्धि, मत्स्य पालन, बत्तख पालन, वृक्षारोपण एवं सिघाड़ा उत्पादन जैसी गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इससे ग्रामीण परिवारों को स्थायी आजीविका के अतिरिक्त अवसर प्राप्त होंगे और उनकी आय में वृद्धि होगी। इस प्रकार, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और मनरेगा के अभिसरण से राज्य सरकार ग्रामीण विकास, आवास सुरक्षा, रोजगार सृजन और जल संरक्षण के लक्ष्यों को एक साथ साकार कर रही है, जो छत्तीसगढ़ के समावेशी और सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

CG – Crazy Boy : मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, कूदने की करने लगा कोशिश, फिर जो हुआ….घंटो तक चलता रहा हाईवोल्टेज ड्रामा……

कोरबा। कोरबा के रजगामार चौकी क्षेत्र अंतर्गत रावण भांटा में एक युवक जिओ मोबाइल टावर पर चढ़ गया और कूदने की कोशिश करने लगा। टावर पर युवक को देख आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

जानकारी के अनुसार रावण भांटा निवासी कर्ण चौहान घरेलू विवाद से आहत होकर जिओ टावर पर चढ़ गया था। युवक की गतिविधियों को देखकर स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर पहुंचे परिजन और मुहल्ले वासियों ने युवक को समझाइश दी।

काफी देर तक चले प्रयासों के बाद युवक शांत हुआ और सुरक्षित रूप से टावर से नीचे उतर आया। युवक के नीचे उतरते ही परिजनों सहित मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

CG – युवा कांग्रेस नेता गिरफ्तार, नाबालिग लड़की को ब्लैकमेल कर कई बार बनाया हवस का शिकार, आरोपी गिरफ्तार…..

बिलासपुर। कांग्रेस के पूर्व पार्षद प्रत्याशी के बेटे और युवा कांग्रेस नेता ने सिरगिट्टी क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग से इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती कर शारीरिक संबंध बनाया। इसका वीडियो बनाकर उसे ब्लेकमेल करने लगा, शारीरिक शोषण से तंग आकर नाबालिग ने इसकी जानकारी परिजन को दी। इसके बाद सिरगिट्टी थाने में शिकायत की है। शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

सिरगिट्टी क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग ने बताया कि मार्च 2024 में यदुनंदन नगर में रहने वाले कांग्रेस के पूर्व पार्षद प्रत्याशी रहे गोपाल सिंह के बेटे, युवा कांग्रेस नेता गौरव सिंह ठाकुर ने उसे इंस्टाग्राम पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा था। इसे किशोरी ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद दोनों के बीच इंस्टाग्राम के माध्यम से बातचीत होने लगी, तभी दोनों ने अपने मोबाइल नंबर एक दूसरे को शेयर किया, दोनों मोबाइल पर भी बात करने लगे,इस दौरान युवक ने नाबालिग को पसंद करने और उससे शादी करने की बात भी कही थी। किशोरी ने बताया कि अगस्त महीने से युवक उसे घुमाने ले जाने लगा, दिसंबर महीने में किशोरी ने बताया कि वह घर पर अकेली है। तब युवक ने उसके घर पर आने की जिद की, उसकी बातों में आकर किशोरी ने उसे घर पर बुला लिया।

किशोरी के अकेलेपन का फायदा उठाकर युवक ने उसे साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। तब किशोरी डर गई थी। युवक ने उसका साथ देने और शादी करने का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद युवक ने उसे फिर से मिलने के लिए बुलाया। किशोरी ने जब मना किया तो उसने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इससे नाबालिग डर गई। इसका फायदा उठाकर युवक ने उसे अलग-अलग जगह ले जाकर दुष्कर्म किया। उसकी हरकतों से किशोरी तंग आ गई थी। छह नवंबर को युवक ने उसे अपने घर पर बुलाकर शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद वह 11 नवंबर को फिर से मिलने के लिए बुला रहा था। मना करने पर वह वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा,तब किशोरी ने पूरे मामले की जानकारी स्वजन को दी। इसके बाद उसने सिरगिट्टी थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई। किशोरी की शिकायत पर सिरगिट्टी पुलिस ने दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

CG – ये इश्क नहीं आसां : छत्तीसगढ़ पुलिस में डीएसपी कल्पना वर्मा से पहले भी इन अफसरों के र‍िश्‍तों ने मचाई खलबली……

रायपुर। डीएसपी कल्पना वर्मा से पहले भी छत्तीसगढ़ में कई डीएसपी और आईपीएस अफसरों पर रेप, घरेलू हिंसा, अवैध संबंध और अश्लील वीडियो जैसे मामलों में आरोप लग चुके हैं।

इनमे आईपीएस रतनलाल डांगी, पवन देव, संजय शर्मा, डीएसपी याकूब मेनन व विनोद मिंज जैसे पुलिस अफसर शामिल हैं। आपको बता दें किसी अफसर पर महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया, तो कहीं अधीनस्थ पुलिसकर्मी की पत्नी से संबंधों के आरोप लगे।

1 IAS Ratan Lal Dangi

छत्तीसगढ़ कैडर में 2003 बैच के आईपीएस रतनलाल डांगी पर एक सब-इंस्पेक्टर की पत्नी ने मानसिक और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था। महिला ने कहा कि डांगी पति के तबादले की धमकी देकर दबाव बनाते थे। डांगी ने महिला पर ब्लैकमेलिंग और साजिश का आरोप लगाया।

वरिष्ठ आईपीएस रतनलाल डांगी मूलतः राजस्थान के नागौर जिले के गांव मालास के निवासी हैं। आरोप लगने के बाद रतनलाल डांगी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी, छत्तीसगढ़ के निदेशक पद से हटाकर PHQ, रायपुर में अटैच किया गया।

2 IPS Pawan Dev

छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईपीएस पवन देव पर महिला कांस्टेबल ने आरोप लगाया कि उन्होंने आधी रात को सरकारी आवास पर कॉल कर अश्लील बातें की और दबाव बनाकर बंगले पर बुलाया। बिलासपुर रेंज के आईजी पद पर तैनात रह चुके पवन देव केस में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित विशाखा कमिटी ने उन्हें दोषी पाया। मामला केंद्र सरकार तक पहुंचा और केंद्रीय गृह मंत्रालय ने रिपोर्ट मांगी।

3 IPS Sanjay Sharma

छत्तीसगढ़ पुलिस एआईजी व आईपीएस संजय शर्मा पर महिला एएसआई ने छेड़छाड़, अश्लील एसएमएस और अभद्र टिप्पणी का आरोप लगाया। जांच समिति ने 7 अप्रैल 2015 को घटना को प्रमाणित किया और अगस्त 2015 में उन्हें बर्खास्त कर दिया गया। करीब तीन साल तक बर्खास्त रहने के बाद उन्हें बहाल किया गया, हालांकि तीन वेतनवृद्धि रोके जाने की सजा दी गई।

4 डीएसपी विनोद मिंज

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पदस्थ डीएसपी विनोद मिंज पर युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया। युवती का आरोप था कि मिंज ने खुद को कुंवारा बताकर शादी का प्रस्ताव रखा और शारीरिक संबंध बनाए। बाद में पता चला कि वह शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे हैं।

5 DSP तोमेश वर्मा

दुर्ग में डीएसपी तोमेश वर्मा पर डॉक्टर की पत्नी ने मारपीट और दुष्कर्म का आरोप लगाया। महिला ने बताया कि वर्मा उनके घर में जबरन घुस आए और शारीरिक संबंध बनाए। बाद में पीड़िता ने मोहन नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई।

6 SDOP याकूब मेमन

बलरामपुर में एसडीओपी याकूब मेमन पर शादीशुदा महिला ने दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाना और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया। मेमन ने आरोपों को खारिज करते हुए महिला पर ब्लैकमेलिंग और झूठा केस दर्ज कराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महिला मकान अपने नाम करवाने का दबाव डाल रही थी।

CG ब्रेकिंग : नहीं रहे छत्तीसगढ़ के IPS अफसर प्रखर पाण्डेय, हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर……

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए बेहद दुखद खबर है। आईपीएस प्रखर पांडेय का रायपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने पर उन्हें उपचार के लिए भिलाई से रायपुर लाकर रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

बताया जा दिल का दौरा पड़ने के बाद उनकी हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल भिलाई से रायपुर लाया गया। अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने उन्हें बचाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।1995 बैच के राज्य पुलिस सेवा के अफसर प्रखर पांडेय को 2015-16 आईपीएस अवार्ड हुआ था।

वे वर्तमान में पुलिस मुख्यालय रायपुर में उप पुलिस महानिरीक्षक के पद पर सीआईडी विभाग में सेवा दे रहे थे। वे कबीरधाम सूरजपुर एवं दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं।

मुख्यमंत्री की सुरक्षा में वे तीन बार रहे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में बिलासपुर और राजनंदगांव में भी सेवाएं दे चुके हैं। छत्तीसगढ़ सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कल्याण एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रखर पांडेय के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है

CG News : छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रभारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष……

डेस्क। भाजपा से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बड़ा बदलाव करते हुए बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति को बिहार, छत्तीसगढ़ के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति में बीजेपी की रणनीतिक मजबूती के तौर पर देखा जा रहा हैं।

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने प्रेस रिलीज जारी कर यह नियुक्ति की है। 45 वर्षीय नितिन नबीन कायस्थ जाती से आते हैं और वर्तमान में छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी व बिहार सरकार में मंत्री हैं।

जानिए कौन हैं नितिन नबीन

छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन बिहार सरकार के नगरीय विकास और आवास मंत्री है। उनके पिता स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा भी विधायक रह चुके हैं। वे जनसंघ और बीजेपी के कद्दावर नेता था। बिहार में बीजेपी को खडा करने में उनकी अहम भूमिका रही। उनकी राजनैतिक विरासत सम्हाल रहें नितिन नवीन भारतीय जनता युवा मोर्चा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष व लगातार दो बार राष्ट्रीय महामंत्री रहें है। 2006 में पहली बार विधायक बनें नितिन नवीन चौथी बार विधायक निर्वाचित हुए है। 2020 के विधानसभा चुनाव में वे करीब 84 हजार वोटों से जीते थे। उन्होंने वालीवूड के प्रसिद्ध अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को हराया था।