मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

राष्ट्र व समाज के नव निर्माण में आदिवासी समाज के अमर शहीदों एवं महापुरूषों का अद्वितीय योगदान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि राष्ट्र व समाज के नव निर्माण में आदिवासी समाज के अमर शहीदों एवं महापुरूषों का अद्वितीय योगदान है। उन्होंने कहा कि जब-जब राष्ट्र व समाज पर विपत्ति आई है, आदिवासी समाज ने उनका डटकर मुकाबला कर विघटनकारी तत्वों को मुहतोड़ जवाब दिया है। मुख्यमंत्री श्री साय आज बालोद जिले के गुरूर विकासखंड के ग्राम कर्रेझर में आयोजित विराट वीर मेला महोत्सव को सम्बोबिधत कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने तीन दिवसीय विराट वीर मेला के अंतिम दिवस पर आयोजित शहीद वीर नारायण सिंह श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर अमर शहीद वीरनारायण सिंह को विनम्र श्रद्धांजलि दी।

राष्ट्र व समाज के नव निर्माण में आदिवासी समाज के अमर शहीदों एवं महापुरूषों का अद्वितीय योगदान: मुख्यमंत्री श्री साय

मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्राम कर्रेझर में मेला स्थल के समीप तालाब निर्माण हेतु 15 लाख, मेला आयोजन हेतु आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा प्रदान कि जाने वाली 10 लाख रूपये की सहयोग राशि को बढ़ाकर 20 लाख रूपये करने तथा राजाराव पठार स्थित देवस्थल में किचन शेड निर्माण करने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने मेला स्थल पर कुल 71 लाख 93 हजार रूपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री अरविंद नेताम ने की। आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, कांकेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री आशाराम नेताम विशेष रूप से उपस्थित थे।

राष्ट्र व समाज के नव निर्माण में आदिवासी समाज के अमर शहीदों एवं महापुरूषों का अद्वितीय योगदान: मुख्यमंत्री श्री साय

मुख्यमंत्री श्री साय ने आदिवासियों के हितों के संरक्षण एवं देश-दुनिया में विशिष्ट पहचान दिलाने हेतु पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी एवं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के योगदानांे का उल्लेख किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने भगवान बिरसा मुण्डा, शहीद वीर नारायण सिंह एवं श्री गैंदसिंह नायक के अद्म्य वीरता, साहस एवं राष्ट्र भक्ति का उल्लेख करते हुए उसे अतुलनीय बताया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा मोदी की गारंटी के तहत किए गए सभी वायदों को पूरा किया गया है।

राष्ट्र व समाज के नव निर्माण में आदिवासी समाज के अमर शहीदों एवं महापुरूषों का अद्वितीय योगदान: मुख्यमंत्री श्री साय

इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री अरविंद नेताम ने राज्य के विकास में सबसे बड़ी बाधक बने नक्सलवाद के उन्मूलन की दिशा में राज्य व केन्द्र सरकार द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। आदिम जाति कल्याण एवं कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए संकल्पित होकर काम कर रही है। वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि जिन मुद्दों के लिए हमारे पूर्वजों ने संघर्ष किया, वे आज साकार हो रहे हैं। वन अधिकार की लंबी लड़ाई का परिणाम है कि आज उनके परिजनों को उनका अधिकार मिल रहा है। बस्तर वर्षों पुरानी नक्सली पीड़ा से मुक्त हो रहा है। यहां के लोगों के जीवन में खुशहाली आ रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, निर्माण और विकास की मजबूत नींव बस्तर में रखी जा रही है।

राष्ट्र व समाज के नव निर्माण में आदिवासी समाज के अमर शहीदों एवं महापुरूषों का अद्वितीय योगदान: मुख्यमंत्री श्री साय

इस अवसर पर आदिवासी समाज के लोक कलाकारों के द्वारा रेला, मांदरी, हुलकी आदि परंपरागत लोक विधाओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जीवंत प्रस्तुति भी दी गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने आदिवासी समाज के रचनाकार श्रीमती हेमवती ठाकुर के द्वारा रचित पुस्तक ’आदिशक्ति माँ अंगारमोती’ एवं श्री मरई राधेश्याम बस्तरिया की पुस्तक ’घोटुल पुंदाना’ पुस्तक का भी विमोचन किया।

फ़ाइल फोटो

भीलवाड़ा। बुधवार को राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा जारी न्यायिक अधिकारियों की नई ट्रांसफर सूची में भीलवाड़ा को नया जिला एवं सेशन न्यायाधीश मिल गया है। इस महत्वपूर्ण पद पर पुनः अभय जैन को नियुक्त किया गया है। हाईकोर्ट की जारी सूची के अनुसार, अभय जैन को एक बार फिर भीलवाड़ा स्थानांतरित किया गया है। जिले में न्यायिक कार्यों की गति और महत्वपूर्ण प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के लिए यह नियुक्ति अहम मानी जा रही है। सूत्रों की माने तो कल दिनांक 11 दिसंबर 2025 गुरुवार को जिला एवं सेशन न्यायाधीश अभय जैन द्वारा कार्यभार संभालने की उम्मीद जताई जा रही है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शहीद वीर नारायण सिंह को अर्पित की श्रद्धांजलि….

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बलिदान दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में शहीद वीर नारायण सिंह की जन्मभूमि एवं कर्मभूमि कसडोल विकासखंड के ग्राम सोनाखान पहुंचे। उन्होंने सोनाखान स्थित शहीद स्मारक में श्रद्धासुमन अर्पित किया एवं शहीद वीर नारायण सिंह के आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री रामविचार नेताम, श्री केदार कश्यप, श्री टंकराम वर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल,पूर्व विधायक बिलाईगढ़ डॉ सनम जागड़े, शहीद वीर नारायण सिंह के वंशज राजेंद्र दीवान सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने शहीद वीर नारायण सिंह को अर्पित की श्रद्धांजलि

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ महतारी के सच्चे सपूत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह को रायपुर स्थित जय स्तंभ चौक में 10 दिसम्बर को अंग्रेजों द्वारा फाँसी में चढ़ा दिया गया था। उन्हें 1857 की क्रांति में छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी होने का गौरव प्राप्त है। सोनाखान शहीद वीर नारायण सिंह की जन्मभूमि एवं कर्मभूमि है। राज्य सरकार सोनाखान को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने लिए प्रतिबद्ध है। इसी के तहत यहां पर चरणबद्ध विकास कार्यों को लगातार मंजूरी दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने शहीद वीर नारायण सिंह को अर्पित की श्रद्धांजलि

शहीद वीर नारायण सिंह का बलिदान, आत्मगौरव, संघर्ष और स्वाभिमान का प्रतीक – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शहीद वीर नारायण सिंह का बलिदान छत्तीसगढ़ के आत्मगौरव, संघर्ष और स्वाभिमान का अमर प्रतीक है। वे आज सोनाखान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह को नमन करने पहुंचे, जहां उन्होंने शहीद के वंशजों को सम्मानित किया और क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं। मुख्यमंत्री ने सोनाखान में मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना अंतर्गत बस सेवा प्रारंभ करने, नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण हेतु 75 लाख रुपये, सियान सदन निर्माण के लिए 50 लाख रुपये तथा मड़ई मेला स्थल में शौचालय निर्माण के लिए 20 लाख रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सोनाखान में इको-टूरिज्म विकास और सड़क निर्माण हेतु आवश्यक प्रावधान आगामी बजट में शामिल किए जाएंगे जिससे इस ऐतिहासिक स्थल को नई पहचान मिलेगी और स्थानीय लोगों को रोजगार एवं सुविधाओं में वृद्धि होगी।

नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन, सियान सदन और मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना अंतर्गत बस सेवा प्रारंभ करने की घोषणा

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह अंग्रेजी शासन के अत्याचार के विरुद्ध गरीबों, किसानों और वंचित समुदायों के अधिकारों की रक्षा के लिए खड़े हुए एक ऐसे वीर सपूत थे, जिन्होंने भीषण अकाल के समय गरीबों में अनाज बांटकर मानवता की ऐतिहासिक मिसाल पेश की। अंग्रेजी हुकूमत ने 10 दिसंबर 1857 को उन्हें फांसी दे दी, किंतु उनका बलिदान सदियों से संघर्ष, स्वाभिमान और अन्याय के प्रतिकार की प्रेरणा देता आया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की ‘गारंटी’ के तहत अधिकांश वादों को पूरा किया है और आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर काम कर रही है।

नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन, सियान सदन और मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना अंतर्गत बस सेवा प्रारंभ करने की घोषणा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि आज ही के दिन अंग्रेजी हुकूमत ने रायपुर के जयस्तंभ चौक में वीर नारायण सिंह को फांसी दी थी। वे अन्याय के खिलाफ संघर्ष करते हुए शहीद हुए और उनका बलिदान पीढ़ियों तक लोगों को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि विकास और कल्याण के लिए सरकार सतत् कार्यरत है।

नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन, सियान सदन और मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना अंतर्गत बस सेवा प्रारंभ करने की घोषणा

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुल 101.44 करोड़ रुपये की लागत के 119 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के 10 हितग्राहियों को घरों की चाबियाँ सौंपी तथा ‘हम होंगे कामयाब’ कार्यक्रम के अंतर्गत 37 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। आदिवासी समाज के पाँच प्रतिभावान छात्रों को भी मंच पर सम्मानित किया गया। समारोह में वन मंत्री श्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े तथा शहीद वीर नारायण सिंह के वंशज श्री राजेंद्र दीवान सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन, सियान सदन और मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना अंतर्गत बस सेवा प्रारंभ करने की घोषणा

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा जिन कार्यों का लोकार्पण किया गया उनमें ग्राम ओड़ान, खरतोरा, सकरी (स) और दतान (ख) में 9.88 करोड़ रुपये की लागत से रेट्रोफिटिंग नल-जल प्रदाय योजनाएँ तथा गोरधा में एकल नल-जल प्रदाय योजना शामिल है। जिन कार्यों का भूमिपूजन किया गया उनमें अर्जुनी में 5.84 करोड़ रुपये की लागत से जोंक शीर्ष जीर्णोद्धार एवं तटबंध निर्माण, लवन शाखा नहर के तिल्दा, करदा लाटा एवं सिरियाडीह माइनर के 3.63 करोड़ रुपये की लागत से जीर्णोद्धार एवं पुनर्निर्माण, मटिया नाला में 3.36 करोड़ रुपये की लागत से स्टॉपडैम निर्माण, परसाडीह के खोरसीनाला में 2.99 करोड़ रुपये की लागत से स्टॉपडैम निर्माण और लाहोद में 2.60 करोड़ रुपये की लागत से निरीक्षण कुटीर एवं आवासीय भवन निर्माण कार्य मुख्य रूप से शामिल हैं।

जैव चिकित्सा अपशिष्ट का वैज्ञानिक प्रबंधन हमारी सामूहिक जिम्मेदारी: आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी….

रायपुर: छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2016 (संशोधित 2021) के प्रभावी अनुपालन और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला का सफल आयोजन आज नवा रायपुर में हुआ। कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वित्त, वाणिज्य कर, आवास एवं पर्यावरण तथा योजना एवं सांख्यिकी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि जैव चिकित्सा अपशिष्ट का उचित प्रबंधन केवल स्वास्थ्य संस्थानों की नहीं बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि जैव चिकित्सा अपशिष्ट का वैज्ञानिक एवं सुरक्षित निपटान सार्वजनिक स्वास्थ्य से सीधे जुड़ा विषय है, इसलिए नियमों का कड़ाई से पालन अत्यंत आवश्यक है। श्री चौधरी ने स्वास्थ्य संस्थानों से अपील की कि वे नियमों को स्पष्ट रूप से समझकर उनका शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला इसी उद्देश्य से आयोजित की गई है ताकि सभी संस्थान नियमों को बेहतर समझ सकें, अपनी समस्याएं निसंकोच साझा कर सकें और समाधान पर सामूहिक रूप से कार्य किया जा सके। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आपसी संवाद, सहभागिता और सहयोग से छत्तीसगढ़ राज्य जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन में एक आदर्श राज्य के रूप में उभरेगा।

जैव चिकित्सा अपशिष्ट का वैज्ञानिक प्रबंधन हमारी सामूहिक जिम्मेदारी: आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी

आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव एवं मण्डल के अध्यक्ष श्री अंकित आनंद ने कहा कि जैव चिकित्सा अपशिष्ट के कुशल प्रबंधन के लिए स्वास्थ्य संस्थानों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। जब तक नियमों को सही रूप में नहीं समझा जाएगा, उनका प्रभावी कार्यान्वयन संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि मण्डल की यह कार्यशाला इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जहां सभी संबंधित हितधारकों को विस्तृत जानकारी और प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

कार्यशाला के आरंभ में मण्डल के सदस्य सचिव श्री राजू अगसिमनि ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य संस्थानों में जैव चिकित्सा अपशिष्ट के वैज्ञानिक निपटान, सुरक्षित परिवहन, पृथक्करण, भंडारण और उपचार की प्रक्रियाओं को मजबूत बनाना है।

जैव चिकित्सा अपशिष्ट का वैज्ञानिक प्रबंधन हमारी सामूहिक जिम्मेदारी: आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी

कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के वरिष्ठ वैज्ञानिक श्री अनुप चतुर्वेदी तथा श्री यादवेन्द्र यादव, अधिवक्ता (सीपीसीबी, भोपाल) ने जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन के विभिन्न तकनीकी और कानूनी पहलुओं पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।

इस राज्य स्तरीय कार्यशाला में मण्डल के वरिष्ठ अधिकारियों सहित प्रमुख अस्पतालों, नर्सिंग होम, पैथोलॉजी लैब, डायग्नोस्टिक सेंटर्स, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, नर्सिंग होम एसोसिएशन, चिकित्सा प्रकोष्ठ तथा विभिन्न स्थानीय निकायों के स्वास्थ्य अधिकारियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन पर आधारित एक मार्गदर्शिका पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।

CG – टीचर की शर्मनाक करतूत! स्कूल में इस हाल में मिला योगा शिक्षक, प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, देखें आदेश…..

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में एक व्यायाम शिक्षक को शराब पीकर स्कूल पहुँचने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई गौरेला विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जोगीसार के व्यायाम शिक्षक उत्तम सिंह के खिलाफ की गई है।

प्रधानाचार्य द्वारा कई बार चेतावनी देने के बावजूद उत्तम सिंह के व्यवहार में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के प्रावधानों के तहत उन्हें निलंबित करने का आदेश जारी किया।

निलंबन अवधि के दौरान उत्तम सिंह का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, गौरेला का कार्यालय नियत किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा।

देखें आदेश…

CG – धार्मिक टकराव का भयानक नजारा : दो पक्षों के बीच हुआ जमकर हंगामा, नेशनल हाईवे पर चक्काजाम से घंटों बाधित रहा आवागमन……

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक बार फिर से धार्मिक माहौल गर्मा गया है। नवागांव में कबीर चबूतरा निर्माण को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि देखते ही देखते हालात तनावपूर्ण हो गए। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां हिंदू पक्ष और कबीरपंथियों के बीच जमीन को लेकर टकराव शुरू हुआ। हिंदू पक्ष का आरोप है कि कबीरपंथियों द्वारा शासकीय जमीन पर बिना अनुमति चबूतरा निर्माण किया जा रहा है। इसी बात को लेकर नाराज ग्रामीणों ने राजनांदगांव–कवर्धा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।

सड़क पर अचानक लगे जाम से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और ग्रामीणों में तनाव का माहौल बन गया। स्थिति को नियंत्रित करने प्रशासन को तुरंत मौके पर पहुंचना पड़ा। प्रदर्शनकारी पक्ष का कहना है कि स्कूल के लिए सुरक्षित की गई भूमि पर दूसरे पक्ष द्वारा अवैध रूप से कबीर कुटी का निर्माण किया जा रहा था। सोहननाथ शिव उपासक ने बताया कि गांव के लोगों ने इस कथित अवैध कब्जे का कई बार विरोध किया था और प्रशासन से शिकायत भी की लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर उन्हें सड़क पर उतरकर विरोध दर्ज कराना पड़ा। उन्होंने कहा कि जब तक निर्माण कार्य पूरी तरह रोका नहीं जाता और भूमि को विद्यालय के लिए सुरक्षित नहीं किया जाता, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

दूसरी ओर जीवन झारिया ने बताया कि वर्ष 2003 से झारिया समाज का भवन उक्त स्थान पर मौजूद है। उनका कहना है कि हाल ही में हुए सामाजिक सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के समक्ष समाज के लिए भूमि की मांग रखी गई थी, जिसके बाद समाज ने कबीर कुटी निर्माण कार्य शुरू किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि सोहननाथ शिव उपासना समूह के लोगों ने विरोध करते हुए कबीर कुटी को तोड़ दिया और समाज के लोगों के साथ गाली-गलौज की।

स्थिति बिगड़ने पर प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। तहसीलदार विवेक गोहिया ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया और बताया कि विवादित भूमि की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही रास्ता खाली कर यातायात सुचारू कर दिया जाएगा और कानूनी प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती भी बढ़ाई गई है। प्रशासन दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है।

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने राजनांदगांव में नवनिर्मित बॉक्सिंग रिंग सेट एवं आर्चरी रेंज का किया शुभारंभ…

रायपुर: स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने राजनांदगांव स्थित डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नवनिर्मित बॉक्सिंग रिंग सेट और आर्चरी रेंज का विधिवत शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम से विद्यालय परिसर में खेलों के प्रति उत्साह और ऊर्जा का संचार देखने को मिला। मंत्री श्री यादव ने बॉक्सिंग रिंग का निरीक्षण किया तथा छात्राओं द्वारा प्रदर्शित बॉक्सिंग मुकाबले का अवलोकन करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मंत्री श्री यादव ने कहा कि राजनांदगांव सहित पूरे प्रदेश में खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। जिले में उपलब्ध हो रही नई खेल संरचनाओं से युवा खिलाड़ियों को न केवल बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा, बल्कि उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा में भाग लेने के अवसर भी प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त बॉक्सिंग रिंग और आर्चरी रेंज की स्थापना से खिलाड़ियों को सुरक्षित, अनुशासित और प्रेरणादायी वातावरण मिलेगा, जिससे उनकी प्रतिभा और निखरेगी।

शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री यादव ने विद्यालय की छात्राओं से उनके अध्ययन, सीखने की परिस्थितियों और शिक्षकों से संवाद की जानकारी ली। उन्होंने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने, नियमित अभ्यास करने और खेल व शिक्षा दोनों में संतुलन बनाकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी विद्यालय में विकसित नई खेल सुविधाओं की सराहना की और इसे जिले के खेल विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र साहू, श्री भावेश बैद, संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग श्री आर.एल. ठाकुर, उप संचालक लोक शिक्षण संचालनालय श्री आशुतोष चावरे, जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास सिंह बघेल, एसडीएम राजनांदगांव, जिला परियोजना अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, स्कूली छात्राएँ, शिक्षक एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

CG – बिलासपुर ट्रेन हादसा…घटना की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा…..अफसरों की लापरवाही से हुई यात्रियों की मौत….

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के लालखदान, बिलासपुर में रेल हादसे की जांच करने वाले सीआरएस ने प्रारंभिक रिपोर्ट में रेल हादसे का बड़ा कारण अप्रशिक्षित चालक को बताया है। इस हादसे में 12 यात्रियों की मौत हुई थी। जांच रिपोर्ट के बाद अब संबंधित विभाग के अधिकारियों पर कभी भी कार्रवाई हो सकती है।

बता दें कि एक माह पहले चार नवंबर को कोरबा-बिलासपुर लोकल मेमू अप लाइन पर खड़ी कोयला लोड मालगाड़ी से टकराई थी। इस हादसे में 12 यात्रियों की मौत हुई थी और 20 से अधिक यात्री घायल हुए थे। इस हादसे के कारण रेलवे को भी करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ था। मामले की जांच करने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधीन दक्षिण पूर्व सर्किल – कोलकाता के रेल सुरक्षा आयुक्त बीके मिश्रा ने रेल हादसे की जांच की। उन्होंने घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण करते हुए तीन दिन तक इलेट्रिकल ओपी, इलेक्ट्रकल, एसएंडटी, मैकेनिकल, सीएंडडब्लू सहित अन्य विभाग के अफसरों व कर्मचारियों से पूछताछ की थी।

हादसे के 20 दिन बाद सीआरएस मिश्रा ने मामले की मुख्य अभियुक्त मेमू की असिस्टेंट लोको पायलट रश्मि राज से केन्द्रीय रेलवे हॉस्पिटल में जाकर घटना के संबंध में दो घंटे तक चर्चा की थी। सोमवार की रात रेल सुरक्षा आयुक्त मिश्रा ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट एसईसीआर जोन मुख्यालय और डिवीजन को भेज दी है। इस रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि लोकल ट्रेन के हादसे की पूरी गलती रेल प्रशासन की है। विभाग ने चालक को साइको टेस्ट में पास नहीं होने के बाद भी यात्री ट्रेन को चलाने की जिम्मेदारी सौंपी थी। अगर यात्री ट्रेन की कमान किसी को देना था तो उसे सायकोलोजिकल टेस्ट पास चालक को दिया जाना था। रेल प्रशासन की गलती के कारण यह हादसा हुआ है, जिसे सुधार करने की आवश्यकता है।

हादेस के लिए रेल सेफ्टी आयुक्त ने रेल प्रशासन के अलावा चालक को जिम्मेदार ठहराया है। आगामी दिनों में इस तरह की कोई घटना न हो सके, इसके लिए विशेष सुझाव भी रेल प्रशासन के अफसरों को दिया है, जिसमें ट्रेन परिचालन सुगम बनाने तथा अन्य उपकरणों द्वारा दर्ज किए गए इवेंट्स से मिलान करने के लिए सभी मानिटरिंग और रिकार्डिंग उपकरणों की घड़ियों को जीपीएस समय से स्वतः समन्वित करने कहा गया है।

देश और समाज के लिए पूरी ताकत से जुटें जनजातीय युवा : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

रायपुर: उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज बिलासपुर के स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में जनजाति युवा संगम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में शहीद वीरनारायण सिंह एवं भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धापूर्वक नमन किया। जनजाति गौरव माह के समापन पर जनजाति गौरव दिवस आयोजन समिति एवं युवा कार्य वनवासी विकास समिति द्वारा इसका आयोजन किया गया था। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार चक्रवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। बिलासपुर की महापौर श्रीमती पूजा विधानी, श्री वैभव सुरंगे और डॉ. चंद्रशेखर उइके सहित जनजातीय समाज के अनेक गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री ने जनजाति युवा संगम में शहीद वीरनारायण सिंह और भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने जनजाति युवा संगम को संबोधित करते हुए कहा कि आज शहीद वीरनारायण सिंह के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन करता हूं। अंग्रेजों ने उनके साथ जो व्यवहार किया, वह इस बात का प्रमाण है कि वे उनसे कितना भय खाते थे। जमींदार परिवार में जन्म लेकर भी उन्होंने आम जनता, समाज और गरीबों की चिंता की तथा अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष किया। भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी जनजातीय समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और अंग्रेजों से डटकर मुकाबला किया। आज शहीद वीरनारायण सिंह और भगवान बिरसा मुंडा से प्रेरणा लेकर जनजातीय समाज के गौरव, स्वाभिमान और वैभव को आगे बढ़ाने का समय है।

उप मुख्यमंत्री ने जनजाति युवा संगम में शहीद वीरनारायण सिंह और भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि जनजातीय समाज के युवा यदि अपने समाज की महिमा को आगे बढ़ाएं, तो इसका सकारात्मक प्रभाव पूरे समाज पर पड़ेगा। जब कोई समाज किसी व्यक्ति को भगवान का दर्जा देता है, तो यह दर्शाता है कि उस महापुरुष ने समाज के लिए असाधारण काम किए हैं। जनजातीय समाज के युवाओं को भगवान बिरसा मुंडा और शहीद वीरनारायण सिंह से प्रेरणा लेकर भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी और अपने समाज के वैभव व गौरव को बढ़ाने के लिए पूरी ताकत से जुटना चाहिए। उन्होंने युवाओं से सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के मार्ग पर आगे बढ़ने का आह्वान किया।