मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

CG – 3 की मौत : तेज रफ़्तार का कहर, हाइवा की चपेट में आई कार और बाइक, 3 की गई जान, 12 से ज्यादा घायल……

बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इसी कड़ी में बलौदा बाजार और कवर्धा जिले में भी भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है और 12 से ज्यादा लोग घायल भी हो गए हैं।

पहला हादसा बलौदा बाजार जिले में हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार हाइवा ने सड़क किनारे खड़े तूफान वाहन को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि वाहन 2 से 3 बार पलटी खाकर खेत में पलट गया। इस हादसे में एक की मौत हो गई और 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। फिलहाल पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आगे घटना की जांच में जुट गई है।

दरअसल, यह हादसा गिद्धपुरी थाना क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि 12 से ज्यादा ग्रामीण सोमवार की रात तूफान वाहन में सवार होकर रायपुर से अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में एक बच्ची की तबीयत खराब होने के चलते खपरी गांव के पास वाहन को सड़क किनारे रोका था। इसी दौरान रात 2 बजे के आसपास वाहन को हाइवा ने टक्कर मार दी।

टक्कर इतना जबरदस्त था कि वाहन 2 से 3 बार पलटी खाकर खेत में जा पलटा। इस हादसे के बाद वहां चीख पुकार मच गई, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी को वाहन से बाहर निकाला। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 12 से ज्यादा घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इधर पुलिस ने भी मृतक के शव को पोस्टमार्ट के लिए भेजकर फरार हाइवा चालक की तलाश शुरू कर दी है।

वहीं दूसरा हादसा कवर्धा जिले में हुआ है। यहां बाइक सवार तीन लोगों को हाइवा ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो युवकों की तो मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक युवक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर पुलिस ने घटना की जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा पंडरिया थाना क्षेत्र में हुआ है। बाइक सवार तीनों युवक जब पंडरिया से नवागांव जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार हाइवा ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और युवक घायल हो गया, जिसे पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है।

CG Cold Alert : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, छत्तीसगढ़ के इन जिलों में चलेगी शीतलहर, तापमान में आएगी भारी गिरावट, जानें मौसम का अपडेट…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से ठंड का सितम जारी है। राजधानी रायपुर समेत कई जिले ऐसे हैं, जहां तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंच रहा है। वहीं उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने के साथ ही सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। रायपुर में तापमान 11 डिग्री पहुंच चुका है, आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट के चलते ठंड और भी बढ़ सकती है।

मौसम विभाग ने उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर का असर दिखने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने रायपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरबा, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर जिलों में एक-दो पाकेट में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। इसके साथ ही उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर का असर भी देखा जा सकता है।

राजधानी में कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग ने बताया कि, राजधानी रायपुर में आने वाले दो दिनों तक कोहरा छाए रहने के साथ कड़ाके की ठंड पड़ेगी। आज अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों से ठंड के मौसम में सावधानी बरतने और आवश्यक एहतियात अपनाने की अपील की है।

CG – पटवारी सस्पेंड : कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई, पटवारी को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित…इस लापरवाही पर गिरी गाज…..देखें आदेश……

बलरामपुर। बलरामपुर रामानुजगंज जिले में फसल गिरदावरी कार्य में लापरवाही बरतने और कार्य में उदासीनता दिखाने पर पटवारी को निलंबित किया गया है। तहसीलदार की जांच रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने पटवारी पर निलंबन की कार्यवाही की है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

पूरा मामला रामचंद्रपुर तहसील का है। तहसीलदार रामचन्द्रपुर के प्रतिवेदन अनुसार विवेक शुभम वैभव, पटवारी तहसील रामचन्द्रपुर द्वारा फसल गिरदावरी (मौसम खरीफ) वर्ष 2025-26 के कार्य में लापरवाही बरती। जाँच उपरांत लापरवाही एवं उदासीनता प्रमाणित होने के फलस्वरूप उनका उक्त कृत्य छ०ग० सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-3 (1) (2) (3) के विपरित होने से विवेक शुभम वैभव, पटवारी को छ०ग० सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 के उपनियम (1) (क) के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। साथ ही निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कलेक्टर (भू-अभिलेख शाखा) जिला बलरामपुर-रामानुजगंज नियत किया गया है।

निलंबन अवधि मे विवेक शुभम वैभव, पटवारी को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता भी होगी। आदेश की प्रति उच्च अधिकारियों को भी भेजी गई है।

देखें आदेश…

Uttarakhand News- उत्तराखंड के किसानों को बड़ी सौगात: 88 हजार किसानों के खाते में पहुंचे फसल बीमा के 65 करोड़ रुपये: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…..

चमोली। जनपद के गौचर में किसानों के कल्याण तथा आर्थिक उत्थान को समर्पित राज्य स्तरीय किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत 88 हजार किसानों को ₹65 करोड़ 12 लाख की बीमा राशि DBT के माध्यम से हस्तांतरित की।

केंद्रीय मंत्री ने उत्तराखण्ड में ₹100 करोड़ की लागत से ‘Clean Plant Centre’ स्थापित किए जाने और घेरबाड़ योजना के लिए प्रदेश को 90 करोड़ का अतिरिक्त बजट उपलब्ध कराने की घोषणा की। उन्होंने PMGSY-4 योजना के अंतर्गत राज्य की 309 बसावटों को जोड़ने के लिए 1228.2 किमी सड़कों के निर्माण हेतु ₹1706.94 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का पत्र भी मुख्यमंत्री को सौंपा।

जीवंत तस्वीर देखने को मिली

राज्य स्तरीय किसान दिवस के आयोजन में खेती-बागवानी तथा इससे जुड़े क्षेत्रों में राज्य में हो रहे अभूतपूर्व बदलावों के साथ ही किसानों के कल्याण एवं आर्थिक उत्थान की दिशा में किए जा रहे ऐतिहासिक प्रयासों की जीवंत तस्वीर देखने को मिली। इस आयोजन में प्रतिभाग करने के लिए गौचर पहुँचे केंद्रीय कृषि मंत्री उत्तराखण्ड में कृषि क्षेत्र में हो रहे बदलावों के साक्षी बने तथा इस दिशा में राज्य सरकार के प्रयासों की जमकर सराहना की।

किसानों-समूहों को सम्मान दिया

केंद्रीय कृषि मंत्री एवं मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों से संवाद कर मेले में विभिन्न विभागों एवं महिला समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम के दौरान कृषि एवं इससे जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को आत्मा योजना के अंतर्गत ‘किसान भूषण पुरस्कार’ से सम्मानित करने के साथ ही रिवर्स पलायन कर कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले किसानों एवं समूहों को भी सम्मान दिया गया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार उत्तराखण्डवासियों की निरंतर सेवा कर रही हैं। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य के विकास के प्रति समर्पित रहने के साथ ही महिला और किसानों के सशक्तिकरण के लिए विशेष तौर पर प्रयासरत रहते हैं। उत्तराखण्ड के माल्टा की प्रशंसा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार उत्तराखण्ड के माल्टा को देश – विदेश तक पहुंचाने के लिए कोर कसर नहीं छोड़ेगी। उत्तराखण्ड में भले ही खेती की जमीन कम हो रही है, बावजूद इसके कृषि उत्पादन बढ़ रहा है।

केन्द्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि खराब पौधों के कारण किसानों की मेहनत बेकार न हो, इसके लिए केंद्र सरकार मुक्तेश्वर में ₹100 करोड़ की लागत से ‘Clean Plant Centre’ स्थापित करेगी। इस सेंटर से किसानों को कीवी, सेब, माल्टा सहित नींबू प्रजाति फलों की अच्छी पौध मिलेगी। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर, उत्तराखण्ड को फल और सब्जी उत्पादन की वैश्विक राजधानी बनाने का संकल्प लेकर कार्य रही हैं। केंद्र सरकार कृषि अधिकारियों- वैज्ञानिकों की टीम के जरिए उत्तराखण्ड में कृषि के लिए पांच साल का रोडमैप पर बनाएगी।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री इंटीग्रेटेड खेती पर जोर दे रहे हैं, ताकि छोटे-छोटे खेतों में अधिक उत्पादन हो सके। इसके लिए हमें फल, सब्जी, पशु पालन, मछली पालन के साथ ही जड़ी बूटी उत्पादन पर जोर देना होगा। केंद्र सरकार नीतिगत बदलाव के जरिए प्रदेश की जरूरत के अनुसार बजट उपलब्ध कराने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार उत्तराखण्ड में न्यूजीलैंड के साथ मिलकर, Kiwi Fruit Center of Excellence भी बनाएगी।

केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड सरकार ने मुख्यमंत्री सशक्त बहना योजना के जरिए महिलाओं का लखपति बनाने की दिशा में ठोस पहल की है, इस योजना में भारत सरकार भी सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार ने समान नागरिक संहिता, सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत महिला आरक्षण और ब्लॉक स्तर पर किसान दिवस आयोजित कर सुशासन की नई मिशाल पेश की है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने विकसित भारत जी राम जी योजना के जरिए ग्रामीण विकास को नई गति प्रदान की है।

Uttarakhand News: उत्तराखंड के किसान हुए खुशहाल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान, कहा- कृषि उपकरणों पर 80% तक की सब्सिडी….

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्वागत किया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि किसान स्वाभिमान और परिश्रम के प्रतीक हैं, जिनकी समृद्धि से ही देश की समृद्धि संभव है।

कृषि क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन हुए

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कृषि क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन हुए हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, प्राकृतिक खेती और डिजिटल कृषि जैसी योजनाओं ने किसानों को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया है। राज्य के लगभग 9 लाख किसान इन योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं।

किसानों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहे

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार किसानों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। किसानों को तीन लाख रुपये तक का ऋण बिना ब्याज उपलब्ध कराया जा रहा है। फार्म मशीनरी बैंक योजना में कृषि उपकरणों पर 80% तक की सब्सिडी दी जा रही है। नहरों से सिंचाई पूरी तरह निःशुल्क की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में पॉलीहाउस निर्माण के लिए ₹200 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

सीएम धामी ने कहा कि गेहूं पर ₹20 प्रति क्विंटल बोनस और गन्ने पर ₹30 प्रति क्विंटल बढ़ोतरी की गई है। इसके अतिरिक्त, एक हजार करोड़ रुपये की “Uttarakhand Climate Responsive Rain-fed Farming Project” को स्वीकृति दी गई है। राज्य सरकार ने मंडुवा, कीवी और ड्रैगन फ्रूट जैसे फसलों के प्रोत्साहन के लिए नई नीतियां लागू की हैं, जिन पर ₹1200 करोड़ की लागत आएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बागवानी और औद्यानिक विकास को बढ़ावा देने के लिए जापान सहायतित ₹526 करोड़ की “उत्तराखण्ड एकीकृत औद्यानिक विकास परियोजना” संचालित है। बागवानी, मशरूम, शहद, चाय एवं सुगंधित फसलों के उत्पादन में राज्य ने उल्लेखनीय वृद्धि प्राप्त की है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे आधुनिक कृषि तकनीकों और सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाकर प्रधानमंत्री मोदी के “विकसित भारत संकल्प 2047” को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

इस मौके पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कृषकों के आर्थिक उत्थान एवं कल्याण के लिए संचालित योजनाओं को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रतिबद्धता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में किसानों की समस्याओं के निराकरण, उन्हें जागरूक करने तथा कृषि से संबंधित विषयों पर त्वरित समाधान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक माह के द्वितीय बृहस्पतिवार को किसान दिवस मनाया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों और आगामी कार्ययोजना की दी जानकारी….

रायपुर: उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद के ऑडिटोरियम में पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान पिछले दो वर्षों में नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा किए गए कार्यों तथा विभाग की आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस., राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के सीईओ श्री शशांक पाण्डेय, अतिरिक्त सीईओ श्री दुष्यंत कुमार रायस्त और अपर संचालक श्री पुलक भट्टाचार्य भी पत्रकार-वार्ता में मौजूद थे।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों और आगामी कार्ययोजना की दी जानकारी

डिजिटल टोकन से बदली धान खरीदी की तस्वीर: सर्वाधिक समर्थन मूल्य से किसान बन रहे आत्मनिर्भर….

रायपुर: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी तिहार किसानों के लिए समृद्धि का माध्यम बनता जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा घोषित धान का सर्वाधिक समर्थन मूल्य और पारदर्शी डिजिटल व्यवस्था से किसानों को सीधा और त्वरित लाभ मिल रहा है। धान उपार्जन केंद्रों में लागू डिजिटल टोकन प्रणाली ने खरीदी प्रक्रिया को सरल, सुगम और पूरी तरह परेशानी मुक्त बना दिया है।

अम्बिकापुर विकासखंड अंतर्गत रामपुर धान उपार्जन केंद्र में धान विक्रय के लिए पहुंचे ग्राम पंचायत इंदरपुर निवासी लघु किसान श्री महेंद्र यादव ने डिजिटल व्यवस्था की सराहना करते हुए बताया कि उनके पास कुल 120 क्विंटल धान का रकबा है। उन्होंने किसान तुहंर टोकन ऐप के माध्यम से घर बैठे ही 60 क्विंटल धान का डिजिटल टोकन कटवाया। श्री यादव ने कहा कि अब टोकन के लिए समिति के चक्कर नहीं लगाने पड़ते, जिससे समय, श्रम और अतिरिक्त खर्च की बचत हो रही है।

उन्होंने बताया कि उपार्जन केंद्र पहुंचते ही नमी परीक्षण सहित सभी आवश्यक प्रक्रियाएं शीघ्रता से पूरी की गईं तथा समय पर बारदाना भी उपलब्ध कराया गया। तौल प्रक्रिया पूरी तरह सुव्यवस्थित रही और धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।

कृषक महेंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी किए जाने से किसानों को बड़ा आर्थिक संबल मिला है।

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष धान विक्रय से प्राप्त आय से उन्होंने मोटरसाइकिल खरीदी थी। वर्तमान में वे खेती-बाड़ी का विस्तार करते हुए गेहूं, दलहन, तिलहन एवं सब्जी की खेती भी कर रहे हैं, जिससे उनकी आय में निरंतर वृद्धि हो रही है। कृषक श्री यादव ने धान खरीदी की सुचारु, पारदर्शी और किसान हितैषी व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए शासन-प्रशासन के प्रति आभार जताया।

आदिवासी ध्रुव गोंड समाज दुगली क्षेत्र की वार्षिक सम्मेलन 18 जनवरी को प्रस्तावित…उपक्षेत्रीय समाज की चक्रीय क्रमानुसार गच्छकन्हार में होगी सम्मेलन…


नगरी…
आदिवासी ध्रुव गोंड समाज उपक्षेत्र दुगली की बैठक अंगार मोती प्रांगण में 29 दिसम्बर सोमवार को माता अंगारमोती की सेवा अर्जी के साथ समाजजनों ने शुभारंभ हुई। उक्त सामाजिक बैठक में प्रतिवर्षानुसार उपक्षेत्रीय स्तर पर वार्षिक सम्मेलन के संबंध में गंभीरता से विचार विमर्श हुआ।बैठक की अध्यक्षता जिला ध्रुव गोंड समाज और तहसील समाज के प्रतिनिधि सुरेन्द्र राज ध्रुव कोषाध्यक्ष उपक्षेत्र दुगली की अध्यक्षता में चक्रीय क्रमानुसार आगामी 18 जनवरी को गच्छकन्हार वार्ड क्षेत्र में वार्षिक सम्मेलन के लिए सर्वसम्मति से प्रस्तावित किया गया।उसी दौरान सम्मेलन में वार्षिक आय व्यय के साथ समाज की सामान्य मद की ब्याजी राशि जमा करने का एवं अन्य सामाजिक विषयों पर चर्चा हेतु विधिवत प्रस्तावित किया गया।साथ ही सामान्य सामाजिक प्रकरणों पर निराकरण भी किया जाएगा…
उक्त बैठक में उपक्षेत्रीय सचिव चन्द्रभान नेताम,पुनारद नेताम न्याय पंच,डिवहार पंच शंभुराम मरकाम,पंचुराम मरकाम,भरत पडोटी,बीरसिंह नेताम,हरिश परते, शिवाकुमार,राजुराम,मैंकुराम मरकाम, रामकुमार मरकाम,गौरी बाई, संतोषी बाई, कौशिल्या बाई,गायत्री बाई,कलावती,सोनिया बाई सहीत समाजिक जन उपस्थित रहे।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ‘प्रतिदिन राजधानी’ के कैलेंडर का किया विमोचन…….

रायपुर: उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज राजधानी रायपुर से प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र ‘प्रतिदिन राजधानी’ के वर्ष 2026 के कैलेंडर का विमोचन किया। ‘प्रतिदिन राजधानी’ ने समाचार पत्र के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर वर्ष 2026 के कैलेंडर को नए रूप और कलेवर में प्रकाशित किया है। नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ संवाद परिसर में कैलेंडर के विमोचन के दौरान नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस., वरिष्ठ पत्रकार श्री नारायण भोई, श्री रमेश पाण्डेय, श्री प्रहलाद दमाहे, श्री हरीश तिवारी, श्री अमृत सिंह, श्री हरिमोहन तिवारी और ‘प्रतिदिन राजधानी’ के स्थानीय संपादक श्री जतिन नचरानी भी मौजूद थे।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ‘प्रतिदिन राजधानी’ के कैलेंडर का किया विमोचन

राज्यपाल रमेन डेका से कृषि मंत्री नेताम ने की भेंट…..

रायपुर: राज्यपाल श्री रमेन डेका से यहां लोकभवन में आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, मछली पालन, पशुधन विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने सौजन्य भेंट की।